देश

कोरोनावायरस की यूपी में दस्तक, आगरा में एक ही परिवार के 6 लोगों में पुष्टि, एक संदिग्ध लखनऊ के अस्पताल में भर्ती

दुनिया की कई देशों में कोहराम मचा रहे कोरोनावायरस ने उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। आगरा में एक ही परिवार के छह लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। सोमवार को परिवार के 13 सदस्यों के नमूने लिए गए थे। जिनमें से छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दुनिया की कई देशों में कोहराम मचा रहे कोरोनावायरस ने उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। आगरा में एक ही परिवार के छह लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। सोमवार को परिवार के 13 सदस्यों के नमूने लिए गए थे। जिनमें से छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आगरा के दो भाई जो जूते का कारोबार करते हैं अपने रिश्तेदारों के साथ इटली की यात्रा पर गए थे। रविवार को इनके साथ गए दिल्ली निवासी रिश्तेदार में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है।

इसकी जानकारी होने पर दोनों भाई अपने परिवार के साथ सोमवार शाम को जिला अस्पताल पहुंचे। एसआईसी को जानकारी दी गई तो उन्होंने तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायलॉजी विभाग की टीम को नमूने लेने के लिए बुलाया था।

जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि सोमवार को एक परिवार के 13 सदस्यों के नमूने लिए गए थे। इसमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। जांच में छह लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। इन सभी को दिल्ली रेफर किया गया है। कोरोनावायरस के मामले सामने आने के बाद आगरा जिले में स्वास्थ्य विभाग हाईअलर्ट पर है। एसएन मेडिकल कॉलेज में पहले से ही आइसोलेशन वार्ड बना हुआ है। यहां व्यवस्थाएं और दुरुस्त करने के साथ रैपिड रिस्पांस टीम बना दी है।

वहीं राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मंगलवार को कोरोनावायरस के एक संदिग्ध मरीज की पहचान की गई, जिसे आनन-फानन में लोकबंधु अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. डी.एस. नेगी ने आईएएनएस को बताया, "फैजाबाद के रुदौली निवासी युवक सऊदी से आया था। चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जांच के दौरान युवक में कोरोनावायरस के संदिग्ध लक्षण मिले, जिसे लोकबंधु अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। सैंपल कलेक्शन कर जांच के लिए केजीएमयू भेजा जाएगा। केंद्रीय टीम निरीक्षण भी कर चुकी है।"

बता दें कि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से कहा है कि कोरोनावायरस को लेकर प्रत्येक जिला चिकित्सालय में बेड सुरक्षित रखे जाएं। इसके साथ ही उन्होंने अस्पतालों को कोरोनावायरस से निपटने के लिए तमाम उपकरण भी तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 03 Mar 2020, 4:00 PM IST

  • INDIA ब्लॉक की रैली LIVE: राहुल गांधी बोले- सालों से वोट चोरी हो रही है, लोकतंत्र को हिंदुस्तान से खत्म नहीं होने देंगे'

  • ,
  • 'देश में चोरी की सरकार', रामलीला मैदान में खड़गे बोले- मोदी सत्ता से जाएंगे तभी लोकतंत्र बचेगा

  • ,
  • 'मोदी सरकार दो नंबरी और मोदी जी 10 नंबरी प्रधानमंत्री', तेजस्वी बोले- ज्ञानेश कुमार पर चलना चाहिए देशद्रोह का मुकदमा

  • ,
  • रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली, नेताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार को लेकर मोदी सरकार को घेरा

  • ,
  • 'BJP ने जबरदस्ती बंद करवाईं कनॉट प्लेस की दुकानें', राहुल गांधी ने पूछा- व्यापारियों का नुकसान कौन कर रहा है?