देश

'केरल चुनावों के लिए CPM ने BJP के साथ ‘समझौता’ कर लिया है', PM मोदी पर बरसीं प्रियंका गांधी

प्रियंका ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शबरिमला में हुई बड़ी चोरी के बावजूद उस पर एक भी शब्द नहीं कहा है और इसे उन्होंने इस कथित समझौते का सबूत बताया।

केरल चुनावों के लिए CPM ने BJP के साथ ‘समझौता’ कर लिया है: प्रियंका गांधी
केरल चुनावों के लिए CPM ने BJP के साथ ‘समझौता’ कर लिया है: प्रियंका गांधी फोटोः सोशल मीडिया

 कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नेतृत्व वाले मोर्चे ने केरल में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ ‘‘समझौता’’ कर लिया है।

उन्होंने सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) पर आरोप लगाया कि वह 10 साल से सत्ता में बने रहने के लिए अपनी विचारधारा, जवाबदेही और जिम्मेदारी से ‘‘समझौता’’ करता रहा है।

वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी केरल में उत्तरी कन्नूर जिले के पेरावूर में विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने दावा किया कि एलडीएफ ने बीजेपी के साथ समझौता किया है, जो ‘‘अल्पसंख्यकों, खासकर ईसाई समुदाय और उनकी नन को परेशान करती है।’’

प्रियंका ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शबरिमला में हुई बड़ी चोरी के बावजूद उस पर एक भी शब्द नहीं कहा है और इसे उन्होंने इस कथित समझौते का सबूत बताया।

उन्होंने कहा कि जो भी प्रधानमंत्री के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके खिलाफ सीबीआई, ईडी या आयकर विभाग के मामले दर्ज हो जाते हैं, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ ऐसा एक भी मामला नहीं है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि एलडीएफ सरकार, उसके मंत्रियों और नेताओं में अहंकार की भावना आ गई है।

प्रियंका ने आरोप लगाया, ‘‘हर नेता में जनता के प्रति जो जिम्मेदारी और जवाबदेही होनी चाहिए, वह आज गायब है। सिर्फ विचारधारा ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी नहीं दिख रही है।’’

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, ज्ञानेश के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल

  • ,
  • अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लेने पर भड़के खड़गे, कहा- यह मोदी सरकार की कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा

  • ,
  • झोटा हत्याकांड: आज पंजाब बंद का ऐलान, हाईवे जाम, सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को छूट, डीजीपी की बर्खास्तगी की मांग

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: परिवार का इंडिया गेट पर रातभर धरना, हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने छोड़ा, पिता बोले- देशभर में होगा आंदोलन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अंकिता भंडारी के माता-पिता से इंडिया गेट पर मिले राहुल-प्रियंका गांधी, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति का विरोध तेज