देश

गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग को लेकर शंभू रेलवे स्टेशन पर धरना, कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

प्रदर्शनकारी नवदीप सिंह सहित तीन साथी किसानों की रिहाई की मांग कर रहे हैं, जिन्हें हरियाणा पुलिस ने आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किया था। किसानों ने कहा है कि जब तक उनके साथी प्रदर्शनकारियों को रिहा नहीं किया जाता तब तक वे अपना प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर फोटोः IANS

हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीन किसानों की रिहाई की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसानों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।

अपनी मांगों को लेकर किसान पंजाब-हरियाणा सीमा के पास पटियाला जिले में रेलवे लाइन पर बैठे रहे। किसानों का प्रदर्शन जारी रहने के मद्देनजर अंबाला रेलवे डिवीजन के रेलवे अधिकारियों ने कहा कि 53 और ट्रेन रद्द कर दी गईं, 12 ट्रेन गंतव्य से पहले खत्म कर दी गयी और 23 का मार्ग बदल दिया गया। रेल यातायात बाधित होने से रेल यात्रियों को असुविधा हो रही है।

Published: undefined

प्रदर्शनकारी नवदीप सिंह सहित तीन साथी किसानों की रिहाई की मांग कर रहे हैं, जिन्हें हरियाणा पुलिस ने आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किया था। किसानों ने कहा है कि जब तक उनके साथी प्रदर्शनकारियों को रिहा नहीं किया जाता तब तक वे अपना प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि उनका विरोध प्रदर्शन अब भी जारी है।

Published: undefined

अंबाला रेलवे मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक नवीन कुमार ने कहा कि शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों के प्रदर्शन के कारण कई ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, नयी दिल्ली-अमृतसर, ऋषिकेश-श्री गंगानगर, लुधियाना-अंबाला कैंट समेत कई ट्रेन रद्द कर दी गईं।

Published: undefined

तीन किसानों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी किसान बुधवार को अंबाला-लुधियाना रेलवे लाइन पर बैठ गए।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा सरकार पर अपनी मांगों को स्वीकार करने के लिए दबाव बनाने को लेकर किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की भी मांग कर रहे हैं।

किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर रुके हुए हैं, जब सुरक्षा बलों ने उनके मार्च को रोक दिया था।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: अमेरिकी कोर्ट से झटके के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, अब पूरी दुनिया पर लगाया 10% एक्स्ट्रा ग्लोबल टैरिफ

  • ,
  • 'आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी...', अमेरिका के साथ ट्रेड डील में PM मोदी के ‘आत्मसमर्पण’ पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

  • ,
  • राजधानी दिल्ली को फिर दहलाने की साजिश! लश्कर के आतंकियों द्वारा IED ब्लास्ट का इनपुट, लाल किला-चांदनी चौक निशाने पर

  • ,
  • दिल्ली NCR में अब गर्मी दिखाएगी तेवर, 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान, तेज हवाओं के चलते AQI में सुधार

  • ,
  • रणवीर सिंह धमकी मामला: क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, आरोपी हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी