
कोरोना वायरस की गंभीरता के मद्देनजर आज दोपहर 2 बजे से समूचे पंजाब के 22 जिलों और संबंधित कस्बों तथा गांवों में मुकम्मल कर्फ्यू की घोषणा राज्य सरकार ने की है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की हिदायत के बाद अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लागू हो गया है। अभी-अभी लगे कर्फ्यू में ढील के लिए जिला उपायुक्तों को विशेष अधिकार दिए गए हैं। कर्फ्यू शक्ति से लागू होगा। इसके लिए पंजाब पुलिस के साथ-साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
Published: undefined
सूत्रों के मुताबिक अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी की जा रही है। रविवार को ही पंजाब सरकार ने पूरे राज्य में शटडाउन और लॉकडाउन की विधिवत घोषणा की थी। इन खबर को लिखने तक राज्य के एक से दूसरे कोने तक लागू हुए कर्फ्यू के चलते पूरी तरह सन्नाटा पसर गया है। लोगबाग घरों में बंद हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक कर्फ्यू तब तक जारी रहेगा जब तक कोरोना वायरस का खतरा पूरी तरह टल नहीं जाता।
Published: undefined
दोपहर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और राज्य पुलिस महानिदेशक से बैठक के बाद हालात का जायजा लिया और संवेदनशील हालात पर विचार विमर्श के बाद कर्फ्यू का फैसला लिया। फौरी तौर पर कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी। हालांकि कर्फ्यू के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए छूट रहेगी, लेकिन इसके लिए मजिस्ट्रेट आदेश जरूरी होगा। कर्फ्यू की उल्लंघना करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Published: undefined
सरकार विशेष इनपुट के बाद जरूरी नए कदम उठा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या 22 तक पहुंच गई है। आज मोहाली की एक 80 वर्षीया महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। उक्त महिला को कड़ी निगरानी में खरड़ के सिविल हॉस्पिटल में रखा गया है। यह बुजुर्ग महिला उस 27 वर्षीया महिला की मकान मालकिन हैं जिसे पहले ही कोरोना वायरस हो चुका है। ध्यान रहे कि कोरोना वायरस के लक्षण में अधिक पाए जा रहे हैं जो विदेश से लौटे हैं।
Published: undefined
नवांशहर के बाद कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा संदिग्ध मोहाली में मिल रहे हैं। पंजाब के इस शहर में अब वायरस के संदिग्ध मरीजों की गिनती बढ़कर 6 हो गई है। मोहाली के सिविल सर्जन डॉक्टर मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। पंजाब में उन तमाम लोगों का विशेष प्रशिक्षण किया जा रहा है जो पिछले दिनों धार्मिक उत्सवों अथवा मेलों में शामिल हुए थे। खासतौर पर आनंदपुर साहब में आयोजित होला मोहल्ला में शिरकत करने वालों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपनी जांच के लिए प्रशासन से सहयोग करें।
Published: undefined
गौरतलब है कि कोरोना वायरस से पंजाब में हुई पहली मौत वाला शख्स भी आनंदपुर साहिब के होला मोहल्ला में शिरकत कर चुका था। जिन सरकारी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होला मोहल्ला में लगी थी, फिलहाल उन्हें घर रहने और जांच कराने के शासनादेश दिए गए हैं। उधर, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी सिख समुदाय से संबंधित तमाम बड़े धार्मिक समागम कोरोना वायरस के चलते स्थगित करने की अपील की है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined