देश

राहुल गांधी ने ओलंपिक कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी, खड़गे बोले- यह मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण

खड़गे ने कहा, ‘‘व्यक्तिगत रूप से यह मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण है क्योंकि मुझे राष्ट्रीय खेल से बेहद लगाव है। सभी भारतीयों को आप पर गर्व है, तथा आने वाले वर्षों में आपकी कई और महत्वपूर्ण जीतों की कामना करते हैं।’’

ओलंपिक कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई 
ओलंपिक कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई  फोटो: सोशल मीडिया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ओलंपिक कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश को गौरवान्वित करने वाली है।

भारतीय हॉकी टीम ने ‘प्लेऑफ’ में स्पेन को 2 .1 से हराकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया। भारत ने 50 साल बाद ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीता। इसके साथ ही ओलंपिक में आठ बार की चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम का यह 13वां पदक है।

खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हम एक रोमांचक मैच देखकर बेहद खुश हैं, जहां हमारी प्रतिभाशाली हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए कांस्य पदक जीता है। यह एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है क्योंकि आखिरी बार भारत ने खेल में लगातार दो ओलंपिक पदक 1968 और 1972 में जीते थे।’’

उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत सिंह और पीआर श्रीजेश ने शानदार खेल दिखाया।

खड़गे ने कहा, ‘‘व्यक्तिगत रूप से यह मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण है क्योंकि मुझे राष्ट्रीय खेल से बेहद लगाव है। सभी भारतीयों को आप पर गर्व है, तथा आने वाले वर्षों में आपकी कई और महत्वपूर्ण जीतों की कामना करते हैं।’’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारतीय हॉकी टीम द्वारा अभूतपूर्व मैच। आप सभी को कांस्य पदक जीतते हुए देखकर गर्व महसूस हो रहा है। धन्यवाद श्रीजेश। उत्कृष्टता के प्रति आपकी अथक प्रतिबद्धता ने हमें प्रेरित किया है।’’

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: देश मना रहा आजादी का जश्न, खड़गे ने पूछा- स्वतंत्रता सेनानियों का सपना कितना हुआ पूरा?, मोदी पर भी साधा निशाना

  • ,
  • स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा, ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर विशेष नजर

  • ,
  • ‘दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, बख्शा नहीं जाएगा’, स्वतंत्रता दिवस पर JPSC मामले पर बोले झारखंड के CM हेमंत सोरेन

  • ,
  • महुआ मोइत्रा को रात में ‘सर्किट हाउस’ खाली करने का आदेश, बाहर हंगामा करती भीड़, TMC सांसद ने वीडियो शेयर कर सुनाई आपबीती

  • ,
  • सुबह-सुबह भूकंप से दहला इंडोनेशिया, 7.7 रही तीव्रता, अबतक दो लोगों की मौत, सुनामी का भी अलर्ट जारी