
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 27 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद उन्होंने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ मेरी मुलाकात अच्छी रही।” राहुल गांधी ने इस मुलाकात को सद्भावना मुलाकात बताया।
कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की राष्ट्रपति से यह पहली औपचारिक मुलाकात है। रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बने 6 महीने हो चुके हैं। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात नहीं की थी। राहुल गांधी ने पिछले साल दिसंबर के महीने में औपचारिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए