देश

राहुल गांधी का BJP पर तीखा हमला, बोले- देश भर में 'भ्रष्ट' जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारें जनता की जिंदगी कर रहीं तबाह

राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी केस को लेकर बीजेपी से पूछा, "उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया - लेकिन सवाल आज भी वही है: सत्ता का संरक्षण बीजेपी के किस वीआईपी को बचा रहा है? कानून सबके लिए बराबर कब होगा?"

राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार को लेकर BJP पर तीखा हमला है।
राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार को लेकर BJP पर तीखा हमला है। फोटोः वीडियोग्रैब

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित राज्यों में हाली की हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस सांसद ने शुक्रवार को कहा कि मोदी जी का “डबल इंजन” सरकार सिर्फ अरबपतियों के लिए है। आम भारतीय के लिए ये भ्रष्टाचार की डबल इंजन सरकार विकास नहीं, तबाही की रफ्तार है और वह हर दिन किसी न किसी की जिंदगी कुचल रहा है।

Published: undefined

राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "देश भर में “भ्रष्ट” जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने जनता की ज़िंदगी तबाह कर दी है भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का जहर बीजेपी की राजनीति में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है। इनके सिस्टम में गरीब, असहाय, मज़दूर और मध्यमवर्ग की ज़िंदगी सिर्फ आंकड़ा है और “विकास” के नाम पर वसूली-तंत्र चल रहा है।"

Published: undefined

अंकिता भंडारी केस को लेकर सवाल

राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी केस को लेकर बीजेपी से पूछा, "उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया - लेकिन सवाल आज भी वही है: सत्ता का संरक्षण बीजेपी के किस वीआईपी को बचा रहा है? कानून सबके लिए बराबर कब होगा?"

Published: undefined

राहुल उन्नाव, इंदौर और अरावली पर क्या बोले?

उन्होंने उन्नाव, इंदौर और अरावली समेत और भी कई घटनाओं को लेकर भी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल ने कहा, "उत्तर प्रदेश के उन्नाव कांड में भी पूरा देश देख चुका है कि सत्ता के गुरूर में अपराधियों को कैसे बचाया गया और पीड़िता को न्याय के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ी।"

"इंदौर में ज़हरीला पानी पीकर मौतें हों या गुजरात-हरियाणा-दिल्ली तक “काले पानी” और दूषित सप्लाई की शिकायतें - हर तरफ़ बीमारियों का डर है।"

वहीं अरावली को लेकर उन्होंने कहा, "राजस्थान की अरावली हो या प्राकृतिक संसाधन, जहां-जहां अरबपतियों का लालच और स्वार्थ पहुंचा, वहां-वहां नियमों को रौंद दिया गया। पहाड़ काटे जा रहे हैं, जंगल उजाड़े जा रहे हैं। और जनता को बदले में धूल, प्रदूषण और आपदा मिल रहा है।"

Published: undefined

"डंबल इंजन" सरकार पर दोहरा वार

राहुल गांधी ने आगे कहा, "खांसी के सिरप से बच्चों की मौतें, सरकारी अस्पतालों में नवजातों को मारते चूहे, सरकारी स्कूलों की गिरती छतें - ये “लापरवाही” नहीं, भ्रष्टाचार की सीधी मार है। पुल गिरते हैं, सड़कें धंसती हैं, ट्रेन हादसों में परिवार मिट जाते हैं और बीजेपी सरकार हर बार वही करती है: फोटो-ऑप, ट्वीट और मुआवज़े की औपचारिकता।"

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में मोदी जी का "डंबल इंजन" सिर्फ़ अरबपतियों के लिए चल रहा है। आम भारतीय के लिए ये भ्रष्टाचार की डबल इंजन सरकार विकास नहीं, तबाही की रफ्तार है, जो हर दिन किसी न किसी की ज़िंदगी कुचल रहा है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: असम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे चुनाव

  • ,
  • बिहार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की होगी राजनीति में एंट्री, राज्यसभा से कर सकतें हैं पारी की शुरुआत

  • ,
  • कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला किया और ट्रंप बोले- ईरान करना चाहता था बात...

  • ,
  • दिल्ली पुलिस में शीर्ष स्तर पर बड़े पैमाने पर तबादला, विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त और कई डीसीपी इधर से उधर