देश

राहुल गांधी बोले- आदत के अनुसार पीएम मोदी ने आज फिर असत्याग्रह किया, कृषि विरोधी कानून वापल ले सरकार

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि सरकार किसानों की बत सुने और कृषि विरोधी कानून को वापस ले। राहुल गांधी ने कहा कि असत्याग्रह करना पीएम मोदी की आदत है और उन्होंने अपने आदत के अनुसार आज फिर वही किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है। किसान हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी दिल्ली के बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक इन काले कानूनों को वापस नहीं लिया जाता, उनका प्रदर्शन चलता रहेगा। इसी मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि सरकार किसानों की बत सुने और कृषि विरोधी कानून को वापस ले। राहुल गांधी ने कहा कि असत्याग्रह करना पीएम मोदी की आदत है और उन्होंने अपने आदत के अनुसार आज फिर वही किया। राहुल ने ट्वीट कर लिखा, 'आदत के अनुसार मोदी जी ने आज फिर असत्याग्रह किया।' उन्होंने आगे लिखा, 'किसानों की बात सुनो, कृषि विरोधी क़ानून वापस लो!'

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश