देश

अब फिर नहीं हो पाएगी जय शाह मामले की रिपोर्टिंग, गुजरात हाई कोर्ट ने ‘द वायर’ के हक में आए फैसले को बदला

आज कोर्ट ने जय शाह के पक्ष में अपना फैसला सुनाया, जिसका मतलब यह हुआ कि अब फिर से ‘द वायर’ जय शाह की संपति से जुड़े मामलों पर रिपोर्ट नहीं कर सकता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और उनके बेटे जय शाह

गुजरात हाई कार्ट ने न्यूज वेबसाइट ‘द वायर’ पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की संपति में हुए आश्चर्यजनक इजाफे को लेकर रिपोर्ट प्रकाशित करने पर फिर रोक लगा दी है।

‘द वायर’ ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि नरेन्द्र मोदी की सरकार आने के बाद एक साल के भीतर जय शाह की कंपनी के लेन-देन में 16 हजार गुना इजाफा हुआ था। उसके बाद जय शाह ने कोर्ट से उस रिपोर्ट पर एकतरफा पाबंदी का आदेश से ले लिया था, जिसे ‘द वायर’ ने अहमदाबाद जिला अदालत में चुनौती दी थी। अहमदाबाद जिला अदालत ने अपने आदेश में पाबंदी हटाते हुए ‘द वायर’ को कहा था कि वह बिना पीएम मोदी का संदर्भ दिए जय शाह पर रिपोर्ट कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: शाह ‘जादा’ वाली खबर से रोक हटी, अब जय अमित शाह से जुड़ी हर खबर की जा सकती है प्रकाशित

दिसंबर 2017 में जय शाह जिला अदालत के इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट गए और 20 जनवरी को हाई कोर्ट ने इस मसले पर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था। आज कोर्ट ने जय शाह के पक्ष में अपना फैसला सुनाया, जिसका मतलब यह हुआ कि अब फिर से ‘द वायर’ जय शाह की संपति से जुड़े मामलों पर रिपोर्ट नहीं कर सकता है।

फैसला आने के बाद ‘द वायर’ के संस्थापक संपादक सिद्धार्थ वरदराजन ने कहा कि यह फैसला कई दशकों की न्यायिक परंपरा के खिलाफ है और मीडिया की आजादी पर असर डालने वाले इस फैसले को वे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके