देश

मध्य प्रदेश में दिल दहलाने वाली घटना, रतलाम के पार्लर में मेकअप कराने आई दुल्हन की हत्या

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा कस्बे में शादी से पहले मेकअप कराने पहुंची दुल्हन की एक सिरफिरे ने धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी। हत्यारा युवती का सोशल मीडिया फ्रेंड बताया जा रहा है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा कस्बे में शादी से पहले मेकअप कराने पहुंची दुल्हन की एक सिरफिरे ने धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी। हत्यारा युवती का सोशल मीडिया फ्रेंड बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाजापुर निवासी युवती की नागदा निवासी युवक के साथ रविवार को विवाह होने वाला था। युवती का परिवार जावरा पहुंचा था और शादी की तैयारियों में लगा था। दुल्हन वैवाहिक रस्म से पहले तैयार होने ब्यूटी पार्लर पहुंची । वहां एक युवक भी पहुंचा। उसने युवती को पार्लर के बाहर से फोन लगाया और सीधे अंदर जा पहुंचा। उसके बाद कोई कुछ समझ पाता कि उससे पहले युवक ने युवती की गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती की कुछ देर बाद मौत हो गई।

जावरा क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक पीएस राणावत ने बताया कि युवती वैनिला यूटी पार्लर में मेकअप कराने आई थी, तभी एक युवक ने गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस केा आशंका है कि यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

वहीं सूत्रों का कहना है कि सोनू यादव नामक युवती की किसी युवक से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी और उसके बाद दोनों की प्रगाढ़ता बढ़ी। जब युवती शादी करने जा रही थी तभी उस सिरफिरे आशिक ने उसकी जान ले ली।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ संसद में विपक्ष का हंगामा, चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

  • ,
  • कर्नाटक: जेल में बंद JDS के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना समेत दो कैदियों पास मिला फोन, अधिकारी निलंबत

  • ,
  • जम्मू कश्मीर: बीजेपी नेता ने 'केस में फंसाने' की धमकी देकर मांगे पैसे, मामला दर्ज, पार्टी से निलंबित

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

  • ,
  • 'कमजोर PM ने भारत के हितों को बेचा', US कोर्ट द्वारा अडानी के खिलाफ धोखाधड़ी मामला खारिज होने पर बोले राहुल गांधी