देश

राजधानी दिल्ली में कार पर कर्फ्यू पास लगा कर शराब की तस्करी, भारी मात्रा में शराब और सिगरेट के साथ तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो कार पर कर्फ्यू पास लगाकर तस्करी कर रहा था। आरोपी के पास से बड़ी तादाद में शराब भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसकी कार भी जब्त कर ली है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो कार पर कर्फ्यू पास लगाकर तस्करी कर रहा था। आरोपी के पास से बड़ी तादाद में शराब भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसकी कार भी जब्त कर ली है।

डीसीपी के मुताबिक, "गिरफ्तार शराब तस्कर का नाम फैजल मिर्जा है। कालकाजी थाना पुलिस ने ही इसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से सिगरेट के 60 डिब्बे और 54 लीटर देसी-विदेशी शराब भी मिली है।"

डीसीपी के मुताबिक, "आरोपी को पारस चौक नेहरु प्लेस फ्लाईओवर के नीचे पकड़ा गया। जब्त शराब आरोपी एक कार में रखकर ले जा रहा था। कार को पिकेट पुलिस ने जब रोका, तो आरोपी ने कार के शीशे पर लगे ई-कर्फ्यू-पास को दिखाया। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने कार की जांच की तो शराब की पेटियां मिलीं। कार पर लगा कर्फ्यू पास जीएनसीटी द्वारा जारी किया गया है। ई-कर्फ्यू पास 14 अप्रैल 2020 तक मान्य है। पुलिस वालों को शक इसलिए हुआ, क्योंकि आरोपी ने मास्क नहीं लगाया हुआ था। मास्क से संबंधित जानकारियों के बाबत बात करते-करते ही पुलिस वालों को आरोपी पर शक हो गया। पुलिस ने आरोपी की कार भी जब्त कर ली है।"

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि दिल्ली गेट स्थित एक पब्लिक स्कूल से उसने 12वीं तक की पढ़ाई की है। आरोपी इन दिनों कालकाजी इलाके में ही रहता है। वैसे वो मूलत: दिल्ली के मिंटो रोड इलाके का रहने वाला है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की