देश

समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए गुरु नानक देव के संदेश को आगे बढ़ाएं: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

पंजाब विधानसभा के विशेष यादगार सत्र में पूर्व पीएम ने कहा कि गुरु नानक देव जी की ईश्वर की एकता, धार्मिक सहिष्णुता और शांति का अनंत संदेश संप्रदायिक हिंसा को खत्म करने का पक्का मार्ग दिखा सकता है, जो दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को पंजाब के लोगों से सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के दिखाए पथ का अनुसरण करने को कहा। गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व (जयंती) 12 नवंबर को है। चंडीगढ़ में इस ऐतिहासिक अवसर को चिन्हित करते हुए पंजाब विधानसभा के विशेष यादगार सत्र में नायडू ने गुरु नानक देव के दर्शन को याद किया और सभी से उनके विश्व बंधुत्व, समानता व ईश्वर एक की शिक्षाओं को आत्मसात करने का आग्रह किया। नायडू ने सभी गणमान्य लोगों को शुभकामनाएं भी दीं।

Published: undefined

इस दौरान पूर्व प्रधान मंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने सभी से एक जैसा समाज बनाने के लिए गुरु नानक देव के आपसी प्रेम और सम्मान के संदेश को आगे बढ़ाने की अपील की है। पूर्व पीएम ने कहा कि समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए शांति और सद्भाव ही एकमात्र रास्ता है।

विशेष विधानसभा सत्र में पूर्व पीएम के समेत देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, राज्यपालों, वक्ताओं, मुख्यमंत्रियों, विधायकों और पंजाब और हरियाणा के सांसदों ने 53 सालों के बाद भाग लिया।

Published: undefined

मनमोहन सिंह ने यह भी उम्मीद जताई कि आने वाले समय में संघर्षों के स्थायी हल के लिए करतारपुर मॉडल को दोहराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की ईश्वर की एकता, धार्मिक सहिष्णुता और शांति का अनंत संदेश संप्रदायिक हिंसा को खत्म करने का पक्का मार्ग दिखा सकता है, जो दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी।

Published: undefined

पूर्व पीएम ने कहा, “पंजाब गुरु नानक देव जी की 'कर्मभूमि' है। उनके 550वें जन्मदिन पर सबसे महत्वपूर्ण सवाल ये है कि अगर यह भूमि युवावस्था में नशीली दवाओं से बर्बाद हो रही है, यहां का पानी जहरीला हो रहा है और महिलाओं का अपमान हो रहा है तो ऐसे में हम गुरु नानक देव जी की विरासत को कैसे जीवित रखेंगे।”

Published: undefined

ऐतिहासिक सत्र में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस सत्र में पंजाब के राज्यपाल वीपीएस बदनोर, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद थे।

इस अवसर पर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उपराष्ट्रपति और पूर्व प्रधान मंत्री, पंजाब और हरियाणा के राज्यपालों और हरियाणा के मुख्यमंत्री को सोने और चांदी के स्मारक सिक्के, स्मृति चिन्ह और पुस्तकों के सेट से सम्मानित किया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined