देश

तमिलनाडु: सीएम स्टालिन ने BJP को दी चेतावनी, कहा- हम भी हर तरह की राजनीति जानते हैं, हम सीधी लड़ाई के लिए तैयार

मुख्यमंत्री ने अपने पार्टी कैडरों को एक वीडियो में कहा कि बीजेपी की राजनीति का तरीका ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्षी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करना है।

सीएम एमके स्टालिन ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश में कहा, हम भी हर तरह की राजनीति जानते हैं। यह धमकी नहीं, चेतावनी है।
सीएम एमके स्टालिन ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश में कहा, हम भी हर तरह की राजनीति जानते हैं। यह धमकी नहीं, चेतावनी है। फोटो: IANS

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि डीएमके बीजेपी से सीधे मुकाबले के लिए तैयार है। सीएम एमके स्टालिन ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश में कहा, डीएमके के लोगों को ताने मत मारो। हम भी हर तरह की राजनीति जानते हैं। यह धमकी नहीं, चेतावनी है।

मुख्यमंत्री ने अपने पार्टी कैडरों को एक वीडियो में कहा कि बीजेपी की राजनीति का तरीका ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्षी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करना है। मनीष सिसोदिया, डीके शिवकुमार, पी चिदंबरम, संजय राउत सहित कई नेताओं के साथ ऐसा ही किया गया है।

स्टालिन ने आरोप लगाया कि बीजेपी शासित राज्यों में छापेमारी नहीं हो रही है और आश्चर्य है कि 2021 तक एआईएडीएमके शासन के दौरान कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने एआईएडीएमके महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के पर भी हमला बोला और कहा कि उन्हें सेंथिल बालाजी की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है।

2024 के लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ डीएमके ने बीजेपी पर चौतरफा हमला बोल दिया है और सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी के साथ विक्टिम कार्ड खेलने जा रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?