देश

तमिलनाडु चुनाव: BJP के साथ गठबंधन करने वाले दलों का भविष्य अंधकारमय, DMK सांसद कनिमोई vs पलानीस्वामी साधा निशाना

कनिमोई ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उसने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को ‘वीबी-जी राम जी’ से बदल दिया है और तीन-भाषा सूत्र के जरिए राज्य की शिक्षा नीति में ‘‘हस्तक्षेप’’ कर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

 द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) सांसद कनिमोई करुणानिधि ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ गठबंधन करने वाले राजनीतिक दलों का भविष्य अंधकारमय है। उन्होंने एआईएडीएमके के बीजेपी के साथ संबंधों को ऐसा ‘‘विश्वासघाती गठबंधन’’ करार दिया, जो राज्य और उसके अपने कार्यकर्ताओं दोनों को धोखा देता है।

Published: undefined

नीलाकोट्टई विधानसभा क्षेत्र में डीएमके उम्मीदवार नागज्योति के लिए प्रचार करते हुए कनिमोई ने अन्नाद्रमुक नेता ई. के. पलानीस्वामी पर निशाना साधते हुए उन पर ‘‘विश्वासघाती गठबंधन का नेतृत्व करने’’ का आरोप लगाया, जिसने राज्य और अपनी ही पार्टी कार्यकर्ताओं को धोखा दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों ने उनके (बीजेपी) साथ गठबंधन किया है, उनका कभी कोई भविष्य नहीं रहा। हो सकता है, वह आपको किसी राज्य का राज्यपाल बनाकर भेज दें। आप अपनी पसंद का कोई भी शहर चुन लें... अगर आप उन्हें अभी बता दें, तो शायद वे आपको भेज दें।’’

Published: undefined

थूथुकुडी क्षेत्र से सांसद ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर एआईएडीएमके के अस्थिर रुख की भी आलोचना करते हुए कहा कि जहां पलानीस्वामी ने पहले इस अधिनियम का समर्थन किया था और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी, वहीं अब वह बीजेपी के साथ गुप्त समझौते में रहते हुए खुद को इससे दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

कनिमोई ने एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि डीएमके हिंदू विरोधी है और इसके लिए उन्होंने मंदिर प्रशासन और जीर्णोद्धार में सरकार के रिकॉर्ड का हवाला दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु के मंदिरों के बारे में वे लोग कहते हैं कि हम हिंदू धर्म की रक्षा के लिए पैदा हुए हैं और डीएमके हिंदुओं के खिलाफ है। चार हजार से अधिक मंदिरों का अभिषेक किसने किया? द्रविड़ मॉडल की सरकार ने, द्रविड़ मुनेत्र कषगम सरकार ने। किस सरकार ने 7,500 एकड़ से अधिक मंदिर भूमि वापस ली? मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन की सरकार ने।’’

Published: undefined

कनिमोई ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उसने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को ‘वीबी-जी राम जी’ से बदल दिया है और तीन-भाषा सूत्र के जरिए राज्य की शिक्षा नीति में ‘‘हस्तक्षेप’’ कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ग्रामीण श्रमिकों के रोजगार ‘‘छीन’’ रही है, क्योंकि वह निधि में कटौती कर रही है और निर्णय लेने की प्रक्रिया को दिल्ली में केंद्रीकृत कर रही है।

डीएमके की कल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए कनिमोई ने घोषणा की कि वर्तमान मासिक महिला अधिकार भत्ता दोगुना किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘महिला अधिकार भत्ता बढ़ाकर 2,000 रुपये किया जाएगा। इसी तरह, कॉलेज छात्रों को हम ‘पुधुमई पेन’ और ‘तमिल पुधलवन’ योजनाओं के तहत 1,000 रुपये दे रहे थे, जिसे अब 1,500 रुपये कर दिया जायेगा।’’

Published: undefined

उन्होंने घरों के लिए एक नई प्रोत्साहन योजना भी पेश की, जिसमें सरकार घरेलू उपकरण खरीदने के लिए 8,000 रुपये का कूपन देगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे मुख्यमंत्री कह रहे हैं- जो चाहें खरीदिए। अगर आपके पास फ्रिज है तो फ्रिज लेने की जरूरत नहीं, ग्राइंडर खरीद लीजिए। इसके लिए 8,000 रुपये का कूपन दिया जाएगा।’’

स्थानीय विकास के मुद्दे पर सांसद ने डिंडीगुल के ताला उद्योग के लिए औद्योगिक क्लस्टर स्थापित करने और बाटलागुंडु के लिए एक नयी बाईपास सड़क बनाने का वादा किया।

उन्होंने मतदाताओं से ‘राइजिंग सन’ (उगता सूरज) चुनाव चिह्न पर वोट देने की अपील की, ताकि द्रविड़ मॉडल की सरकार कायम रह सके। उन्होंने दावा किया कि नीलाकोट्टई में केवल महिला अधिकार निधि के जरिए ही 54,000 लोगों को पहले ही लाभ मिल चुका है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined