देश

'नीतीश कुमार और उनकी पार्टी JDU को खत्म करने की हो रही साजिश', तेजस्वी यादव ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में जो सत्ता परिवर्तन हो रहा है, वह जनभावनाओं के खिलाफ है और लोग बीजेपी के चाल-चरित्र को समझते हैं।

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। फोटो: IANS

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर आरोप लगाया कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को खत्म करने की साजिश रच रही है।

Published: undefined

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने से संबंधित घटनाक्रम पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सब जानते हैं कि बिहार के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने नारा दिया था - ‘2025 से 30 फिर से नीतीश’। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और राजग के घटक दल जानते हैं कि किस प्रकार तंत्र-मंत्र और पूरे सिस्टम का इस्तेमाल कर चुनाव लड़ा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘उस समय भी हमने कहा था कि बीजेपी के लोगों ने नीतीश कुमार को ‘हाईजैक’ कर लिया है और उन्हें दोबारा कुर्सी पर बैठने नहीं देंगे। हमने कहा था कि वे छह महीने से ज्यादा कुर्सी पर नहीं रहेंगे। बीजेपी जिसके साथ भी रही है, उसे बर्बाद करने का काम किया है। बीजेपी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), दलित और आदिवासी विरोधी पार्टी है।’’

Published: undefined

तेजस्वी यादव ने यह टिप्पणी आरजेडी के राज्यसभा उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह के नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान की।

उन्होंने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि बिहार में ऐसा नेता रहे जो ओबीसी या दलितों की बात करता हो और वह एक ‘रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री’ चाहती है। तेजस्वी ने कहा कि राज्य में जो सत्ता परिवर्तन हो रहा है, वह जनभावनाओं के खिलाफ है और लोग बीजेपी के चाल-चरित्र को समझते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने नीतीश कुमार के साथ भी काम किया है, लेकिन अधिकतर समय हम विपक्ष में रहे। 28 जनवरी 2024 को जब जेडीयू ने हमारा साथ छोड़ा था, तब भी हमने कहा था कि बीजेपी अंततः उन्हें समाप्त करने की कोशिश करेगी। हमें उनके प्रति पूरी सहानुभूति है। उन्होंने बिहार की जो सेवा की है, उसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं।’’

Published: undefined

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जो राजनीतिक घटनाक्रम हो रहा है, वह किसी सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित रणनीति का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी वही “महाराष्ट्र मॉडल” बिहार में लागू करने की कोशिश कर रही है, जिसके जरिए सहयोगी दलों को कमजोर कर सत्ता संतुलन अपने पक्ष में किया जाता है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पहले से ही यह कहती आ रही थी कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया है। उनके अनुसार अब जो राजनीतिक परिस्थितियां बन रही हैं, उससे यह बात स्पष्ट हो रही है कि बीजेपी की रणनीति सहयोगी दलों को धीरे-धीरे कमजोर कर अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने की रही है।

Published: undefined

तेजस्वी ने कहा कि देश के कई राज्यों में बीजेपी के साथ गठबंधन करने वाले दलों के साथ ऐसा ही हुआ है और अब बिहार में भी वही स्थिति बनती दिख रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी का लक्ष्य केवल सत्ता में बने रहना नहीं, बल्कि पूरे देश में अपने वैचारिक एजेंडे को लागू करना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनावी प्रक्रिया में भी मशीनरी और प्रशासनिक संसाधनों का इस्तेमाल करती है, जिसका असर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर पड़ता है।

यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी की रणनीति का अंतिम लक्ष्य जेडीयू को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की राजनीति में बीजेपी अक्सर अपने सहयोगियों को धीरे-धीरे हाशिये पर धकेल देती है और बिहार में भी वही प्रक्रिया होती दिखाई दे रही है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'खतरे में भारत की ऊर्जा सुरक्षा', राहुल गांधी बोले- अभी और खराब होंगे हालात, PM की चुप्पी पर उठाए सवाल

  • ,
  • 'अमेरिका को बहुत पछतावा होगा', हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत डुबोने पर US को अब्बास अराघची की चेतावनी

  • ,
  • राहुल गांधी बोले- भारत की ऊर्जा सुरक्षा संकट में, PM की चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा- हमारी रणनीतिक स्वायत्तता खतरे में

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में उठा-पटक जारी, जानें आज का ताजा भाव

  • ,
  • 'नीतीश के राज्यसभा जाने का फैसला उनका नहीं बल्कि दिल्ली से आया', मनोज झा बोले- देखिए उनसे क्या-क्या कहलवाया जा रहा है