देश

'बिहार के युवाओं के साथ विश्वासघात कर रही NDA सरकार, नौकरी के बदले मिल रहीं लाठियां', तेजस्वी यादव का आरोप

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन कार्रवाई युवाओं पर की जा रही है। उनका कहना था कि परीक्षा और भर्ती की मांग करने वाले छात्रों पर बार-बार लाठीचार्ज किया जाना गलत संदेश दे रहा है।

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर युवाओं के साथ विश्वासघात करने के आरोप लगाए हैं।
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर युवाओं के साथ विश्वासघात करने के आरोप लगाए हैं। फोटोः सोशल मीडिया

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा ( टीआरई-4 ) को लेकर राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार पर युवाओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव से पहले नौकरी का वादा करती है, लेकिन अब परीक्षा और भर्ती की मांग करने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज कराया जा रहा है।

Published: undefined

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि टीआरई-4 परीक्षा की मांग करना अपराध नहीं हो सकता और पेपर लीक का विरोध करने वालों पर कार्रवाई करना गलत है। उन्होंने सवाल किया कि परीक्षा और भर्ती की मांग करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों की जा रही है?

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार के युवा केवल वही मांग कर रहे हैं, जिसका वादा एनडीए नेताओं ने चुनाव के दौरान किया था। उन्होंने दावा किया कि राज्य में एक करोड़ नौकरी देने की बात कही गई थी, लेकिन अब अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करना पड़ रहा है।

उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन पर प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है। तेजस्वी ने कहा कि यदि सरकार को पुलिस कार्रवाई का उपयोग करना ही है, तो उसका इस्तेमाल अपराध और भ्रष्टाचार रोकने में किया जाना चाहिए।

Published: undefined

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन कार्रवाई युवाओं पर की जा रही है। उनका कहना था कि परीक्षा और भर्ती की मांग करने वाले छात्रों पर बार-बार लाठीचार्ज किया जाना गलत संदेश दे रहा है।

टीआरई-4 भर्ती प्रक्रिया में देरी को लेकर सरकार को घेरते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार की मंशा टीआरई-4 की रिक्तियां निकालने की नहीं है। उन्होंने अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए दावा किया कि 17 महीने की सरकार में बिना पेपर लीक के टीआरई-1 और टीआरई-2 के माध्यम से दो लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी, जबकि करीब 1.30 लाख पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू कराई गई थी।

Published: undefined

तेजस्वी यादव ने कहा कि वर्ष 2024 और 2025 गुजर गए, लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी हो गए, लेकिन अब तक टीआरई-4 भर्ती की अधिसूचना जारी नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान राज्य में राजनीतिक बदलाव होते रहे, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बदले गए, लेकिन शिक्षक भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

Published: undefined

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: चंडीगढ़ के कई स्कूलों को फिर मिले बम धमकी वाले ईमेल, पुलिस और बम स्क्वॉड ने चलाया सर्च ऑपरेशन

  • ,
  • 'पीएम के टॉफी बांटने...', जयराम रमेश ने आर्थिक नीतियों को लेकर मोदी सरकार को घेरा, बोले- इनके पास कोई नया विचार नहीं

  • ,
  • उत्तर भारत बना आग की भट्टी, बांदा में 48°C, जानिए देश के किन हिस्सों में सूरज सबसे ज्यादा उगल रहा आग

  • ,
  • शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड में आया बड़ा मोड़, बंगाल पुलिस ने जिसे मुख्य शूटर समझ गिरफ्तार किया, CBI ने कर दिया रिहा

  • ,
  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि: राहुल गांधी बोले- भारत को समृद्ध बनाने का जो सपना पापा ने देखा था उसे मैं साकार करूंगा