देश

लोकसभा चुनाव: दरभंगा में तेजस्वी यादव की हुंकार, कहा- 'मुझे नहीं, पीएम मोदी को बेड रेस्ट की जरूरत'

जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ललित यादव के हाथ में लालू यादव ने लालटेन थमाया है। हम आप सभी लोगों से अपील करने आए हैं कि लालटेन छाप पर बटन दबा कर ललित यादव को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर साधा निशाना फोटो: IANS

दरभंगा लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार का दौर अब से कुछ देर में थम जाएगा। तमाम राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोनकी में एक चुनावी सभा को संबोधित किया और भाजपा सरकार को निशाने पर लिया।

जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ललित यादव के हाथ में लालू यादव ने लालटेन थमाया है। हम आप सभी लोगों से अपील करने आए हैं कि लालटेन छाप पर बटन दबा कर ललित यादव को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। ललित यादव के हाथ मे जब-जब लालटेन थमाया गया, तब-तब वह विजयी हुए। इन्होंने विधायकी में छक्का मारा है, दरभंगा सीट से जीत दर्ज करने के बाद ललित यादव दरभंगा में परिवर्तन लाने का काम करेंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा की कमर में परेशानी की वजह से डॉक्टर ने आराम करने को कहा है। मेरे कमर की हड्डी में चोट है। कमर पर लगाए बेल्ट को दिखाते हुए उन्होंने कहा, "हम अभी बेल्ट लगा कर घूम रहे हैं। मैंने डॉक्टर से कहा कि आप बोल रहे हैं तीन सप्ताह आराम करने के लिए, इसमें तो चुनाव खत्म हो जाएगा। मैंने डॉक्टर को कहा, अभी तेजस्वी बेड रेस्ट नहीं लेगा। जब तक पीएम मोदी को हम हटा नहीं देते तब तक हमें बेड रेस्ट की जरूरत नहीं है, मोदी को बेड रेस्ट की जरूरत है।"

बता दें कि 13 मई को होने वाले चौथे चरण के मतदान के लिए शनिवार शाम पांच बजे प्रचार-प्रसार का दौर थम जाएगा। प्रचार के आखिरी दिन वोटर्स को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा और राजद के नेताओं की रैलियां और रोड शो की जा रही हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'