देश

छत्तीसगढ़ की घटना पर राहुल गांधी बोले- जवानों की शहादत में वृद्धि से सरकार की क्षमता को लेकर खड़े होते हैं गंभीर सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि जवानों की शहादत में वृद्धि के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा को कायम रखने की सरकार की क्षमता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

जवानों की शहादत में वृद्धि से सरकार की क्षमता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं: राहुल
जवानों की शहादत में वृद्धि से सरकार की क्षमता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं: राहुल  

कसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद सोमवार को कहा कि जवानों की शहादत में वृद्धि के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा को कायम रखने की सरकार की क्षमता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

Published: undefined

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए कायरतापूर्ण नक्सली हमले में हमारे कई जवानों और वाहन चालक के शहादत की ख़बर सुनकर बेहद दुख हुआ। शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। "

उन्होंने कहा, "इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। आतंक और हिंसा के ख़िलाफ़ पूरा देश एकजुट है।"

Published: undefined

राहुल गांधी ने कहा कि जवानों की शहादत में वृद्धि के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा को कायम रखने की सरकार की क्षमता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

Published: undefined

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "बीजापुर, छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में बड़ी संख्या में जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और कड़े स्वर में इसकी निंदा करता है। "

उन्होंने कहा, "ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश के समक्ष पेश होने से इनकार किया

  • ,
  • खेलः करारी हार पर अक्षर बोले- बल्लेबाजों को लेनी होगी जिम्मेदारी और चीन से 0-5 से हारकर भारत उबेर कप से बाहर

  • ,
  • होर्मुज में जहाजों की आवाजाही ठप होने से लगभग 20000 नाविक फंसे, गैस और तेल के टैंकर सहित कई मालवाहक जहाज शामिल

  • ,
  • सिनेजीवनः 'भूत-बंगला' ने बदली वामिका गब्बी की किस्मत और अभिनेता भरत कपूर के निधन से इंडस्ट्री में शोक

  • ,
  • गाजीपुर कांड: कांग्रेस बोली- पीड़िता के परिवार से नेताओं को मिलने से रोकने वाले अफसरों पर दर्ज हो मामला, अपराध चरम पर