देश

उत्तर प्रदेश: नॉनवेज बनाने पर हुआ झगड़ा, नव-विवाहित जोड़े ने खाया जहर, पत्नी की मौत

लखीमपुर जिले में एक युवा दंपती ने अपनी शादी के 15 दिन बाद ही कथित तौर पर मीट पकाने को लेकर हुए झगड़े के बाद जहर खा लिया। मंगलवार को इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई, वहीं पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

लखीमपुर जिले में एक युवा दंपती ने अपनी शादी के 15 दिन बाद ही कथित तौर पर मीट पकाने को लेकर हुए झगड़े के बाद जहर खा लिया। मंगलवार को इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई, वहीं पति की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सोमवार को इसानगर इलाके में हुई। यहां रहने वाले 22 साल के गुरु दयाल की 12 जून को 19 साल की रेशमा से शादी हुई थी।

शाकाहारी रेशमा ने अपने पति के किचन में मीट बनाने पर आपत्ति जताई लेकिन पति के न मानने पर झगड़ा बढ़ गया। बाद में रात में दोनों ने कथित रूप से कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया।इसानगर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी सुनील सिंह ने बताया, "दंपति ने रसोई में नॉनवेज पकाने को लेकर हुए झगड़े के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी की इलाज के दौरान मृत्यू हो गई और पति की हालत गंभीर है। अभी तक हम बयान दर्ज नहीं कर पाए हैं। मामले में कोई प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई है।"

उसी जिले में ऐसी ही एक घटना में 26 साल के व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। बरेली जिले के रहने वाले अवधेश अवस्थी रविवार को अपनी पत्नी अंशु के साथ लखीमपुर के देवरिया गांव में अपने ससुराल आए थे।

कथित तौर पर सोमवार की रात पत्नी से झगड़े के बाद अवधेश ने जहर खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अवधेश के परिवार ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत