देश

उत्तर प्रदेश: तुलसीदास को लेकर योगी के ट्वीट पर कासगंज में बवाल, स्थानीय निवासियों ने दी आंदोलन की धमकी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के एक ट्वीट ने कासगंज जिले में तूफान खड़ा कर दिया है, जहां स्थानीय निवासी अब आंदोलन की धमकी दे रहे हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के एक ट्वीट ने कासगंज जिले में तूफान खड़ा कर दिया है, जहां स्थानीय निवासी अब आंदोलन की धमकी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट में कहा गया था कि 15वीं शताब्दी के संत और कवि तुलसीदास का जन्म 'चित्रकूट जिले के राजापुर उप-मंडल में हुआ था।'

इस ट्वीट पर स्थानीय निवासियों के एक समूह ने आपत्ति जताते हुए कासगंज की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने राज्य सरकार को 'ट्वीट' नहीं हटाए जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी भी दी।


निवासियों ने आदित्यनाथ को संबोधित पत्र में कहा है कि 'राम चरितमानस' के लेखक कासगंज जिले के सोरों ब्लॉक में पैदा हुए थे और बांदा जिले के गजेटियर में इसका स्पष्ट उल्लेख है। सोरों के हरपधी घाट पर तुलसीदास की मूर्ति के पास निवासियों के एक अन्य समूह ने दो घंटे से अधिक समय तक प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया।

ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष शरद पांडे ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि निर्धारित करने का कोई अधिकार नहीं है। संत का जन्म सोरों में गंगा के घाटों के पास हुआ था और बाद में राजापुर चले गए। हमारे पास ऐतिहासिक और धार्मिक प्रमाण हैं। आज हमने अपना असंतोष व्यक्त करने के लिए एक प्रतीकात्मक विरोध किया है। यदि ट्वीट को नहीं हटाया जाता है, और सरकार स्पष्टीकरण जारी नहीं करती है, तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: तेलंगाना में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी

  • ,
  • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों को नई तैनाती, सहारनपुर-लखीमपुर समेत कई जिलों में बदलाव

  • ,
  • पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला, खाड़ी देशों की बैठक टली

  • ,
  • राजस्थान नगर निगम चुनाव रिजल्ट: 309 शहरी निकायों के नतीजे आज, 38,889 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, मतगणना जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में बाढ़ जैसे हालात, केदारनाथ रोकी गई यात्रा