देश

'दोनों हाथों में कालिख लिए नीतीश का इंतजार...', राबड़ी देवी का आवास बदलने के मामले में तेजप्रताप ने CM पर साधा निशाना

नीतीश सरकार के इस निर्णय पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि सरकार लालू प्रसाद का ‘‘अपमान’’ कर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार सरकार द्वारा राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को नया आवास आवंटित किए जाने पर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य और बेटे तेजप्रताप यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

राज्य सरकार के भवन निर्माण विभाग ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा कि राबड़ी देवी को 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास के बजाय वैकल्पिक रूप से 39, हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया है।

रोहिणी का नीतीश पर तंज

नीतीश सरकार के इस निर्णय पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि सरकार लालू प्रसाद का ‘‘अपमान’’ कर रही है।

रोहिणी ने अपने पोस्ट में भवन निर्माण विभाग के आदेश की प्रति साझा की है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए लिखा, “सुशासन बाबू का विकास मॉडल। करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद का अपमान करना पहली प्राथमिकता। घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा? सेहत नहीं तो कम से कम लालू जी के राजनीतिक कद का सम्मान रखें।’’

नीतीश पर बरसे तेज प्रताप

राबड़ी के आवास बदलने के मामले में उनके पुत्र और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर नीतीश सरकार पर तंज कसा है।

तेजप्रताप ने लिखा, ‘‘छोटे भाई (नीतीश कुमार) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और बड़े भाई के बंगले को खाली करने का आदेश दे दिया।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘गिर ही गए, लेकिन इतना नीचे नहीं गिरना था। इतिहास दोनों हाथों में कालिख लिए नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा है।’’

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत, होर्मुज पर ईरान की सख्ती, 45 जहाजों को किया ब्लैकलिस्ट

  • ,
  • उत्तर प्रदेश: बदायूं में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल, पथराव में सात पुलिसकर्मी समेत आठ घायल

  • ,
  • न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम का विरोध, मेयर ममदानी बोले- मैं समर्थन नहीं करता, RSS की विचारधारा पर जताई आपत्ति

  • ,
  • पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

  • ,
  • बिहार के सुपौल में बड़ा सड़क हादसा, कीर्तन कर रहे लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, पांच की मौत, एक गंभीर