
देशभर में मौसम ने एक बार फिर बड़ा यू-टर्न लिया है। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत के संकेत मिल रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वोत्तर, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के करीब 22 राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके चलते अगले एक हफ्ते तक दिन का तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। फिलहाल देश में कहीं भी भीषण लू की आशंका नहीं है।
Published: undefined
मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 18 से 20 मार्च के बीच सबसे ज्यादा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के मैदानी इलाकों में दिखेगा। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम का असर और तीखा हो सकता है।
Published: undefined
पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में भी देखने को मिलेगा। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार और मध्य प्रदेश में 16 से 22 मार्च के बीच अलग-अलग स्थानों पर बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां जारी रहेंगी।
इन इलाकों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं के चलते मौसम खराब रह सकता है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
Published: undefined
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 और 17 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
यहां मौसम की तीव्रता अधिक रहने के आसार हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
Published: undefined
देश की राजधानी दिल्ली में 19 मार्च तक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 14°C तक रहने का अनुमान है। खासतौर पर 18 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
उत्तर प्रदेश में 17 से 19 मार्च के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं (30 से 50 किमी/घंटा) और ओलावृष्टि की संभावना है। बिहार में 17 और 20–22 मार्च के बीच आंधी-तूफान और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
वहीं, उत्तराखंड में 20 मार्च तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने का अनुमान है, जबकि 19-20 मार्च को 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined