देश

बिहार में BJP और JDU में फिर बढ़ेगी तकरार? विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर पार्टी ने बढ़ाया दबाव

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित अन्य दो दलों के साथ बिहार में सरकार चला रही जनता दल (युनाइटेड) एकबार फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर मुखर होती दिख रही है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित अन्य दो दलों के साथ बिहार में सरकार चला रही जनता दल (युनाइटेड) एकबार फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर मुखर होती दिख रही है।

Published: 15 Dec 2021, 7:00 PM IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को फिर से छेड़ा, तो बुधवार को जदयू के अध्यक्ष और सांसद ललन सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष राज्य के दर्जे की लंबित मांग को जल्द स्वीकार कर बिहार के साथ न्याय करने का आग्रह कर दिया।

Published: 15 Dec 2021, 7:00 PM IST

जेडीयू के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बुधवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। उन्होंने पीएमओ और नरेन्द्र मोदी को टैग करते हुए लिखा, वर्तमान स्थिति में अपने दम पर विकसित और संसाधनयुक्त राज्यों के साथ दौड़ लगाना बिहार के लिए असंभव सा है। इसीलिए हम सभी बिहारवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से विनम्र आग्रह करते हैं कि आप विशेष राज्य के दर्जे की लंबित मांग को जल्द स्वीकार कर बिहार के साथ न्याय करें।

Published: 15 Dec 2021, 7:00 PM IST

इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जदयू की पुरानी विशेष राज्य का दर्जे की मांग को छेड़ते हुए कहा था कि जो राज्य पिछड़ा दिख रहा है, उसके उत्थान के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार अगर सबसे पीछे हैं, तो इसका विकास करना है, इसीलिए हम लोगों ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग की है। विशेष राज्य के दर्जे की मांग हम लोग बहुत पहले से करते रहे हैं।

Published: 15 Dec 2021, 7:00 PM IST

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए उन्होंने कहा, बिहार अगर सबसे पीछे है तो इसका विकास करना है, इसीलिए हमलोगों ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते रहे हैं। हम लोगों ने सर्वेक्षण कराकर एक-एक रिपोर्ट भी दी। हमलोग सबसे पीछे हैं तो विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कोई नई नहीं है। विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग 2007 से ही राजनीतिक दल के नेता अपने-अपने राजनीतिक लाभ के लिए विभिन्न मंचों से उठाते रहे हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 15 Dec 2021, 7:00 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 15 Dec 2021, 7:00 PM IST