देश

शिव ‘राज’ में सुरक्षित नहीं महिलाएं, बीजेपी के राज्यमंत्री ने की एसिड पीड़िता से छेड़छाड़, पार्टी से निलंबित

शिवराज सरकार में राज्यमंत्री राजेंद्र नामदेव पर एक युवती ने मदद के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पर दो साल पहले एसिड अटैक हुआ था, तब बीजेपी नेता ने उसे आर्थिक सहायता भी दिलाई थी।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  बीजेपी के राज्यमंत्री ने की एसिड पीड़िता से छेड़छाड़, पार्टी से निलंबित

मध्य प्रदेश के सिलाई-कढ़ाई बोर्ड के उपाध्यक्ष और राज्यमंत्री राजेंद्र नामदेव पर एक युवती ने मदद के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर राजेंद्र नामदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बीजेपी ने भी मामले को बढ़ता देख राजेंद्र नामदेव को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, सतना जिले की रहने वाली एक युवती पर दो साल पहले एसिड अटैक हुआ था, तब बीजेपी नेता राजेंद्र नामदेव ने युवती की मदद की थी और उसे आर्थिक सहायता भी दिलाई थी। 18 फरवरी को हनुमानगंज थाने में युवती ने शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया है कि, नवंबर 2017 में उसके साथ राजेंद्र नामदेव ने एक होटल के कमरे में जबरदस्ती छेड़छाड़ की। इस मामले में बीजेपी नेता राजेंद्र नामदेव ने खुद को निर्दोष बताया हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश सिंह भदौरिया ने कहा, “युवती की शिकायत पर राजेंद्र नामदेव के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मामला लगभग 4 महीने पुराना है, इसलिए पुलिस जांच कर रही है।”

घटना सामने आने के बाद बीजेपी के प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह ने एक लिखित पत्र जारी कर कहा कि राजेंद्र नामदेव के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। इस घटना से पार्टी की छवि धूमिल हुई है और यह घटना अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। पार्टी अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नामदेव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • त्विषा शर्मा केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन, पूर्व जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, दहेज हत्या और प्रताड़ना का है आरोप

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से सोना-चांदी लुढ़के और बजाज फिनसर्व करेगी ₹2,000 करोड़ का बड़ा निवेश

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, कई हिस्सों में बारिश के साथ मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

  • ,
  • खेल: 'बुमराह हो या कमिंस, किसी के रसूख से नहीं डरता सूर्यवंशी' और विनेश फोगाट के खिलाफ WFI सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

  • ,
  • दिल्ली में मौसम का बड़ा यू-टर्न: आंधी-तूफान और गरज के साथ बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'