देश

मोदी विरोधियों को मंच प्रदान करेंगे यशवंत सिन्हा, दिल्ली में होगी ‘राष्ट्र मंच’ की शुरुआत 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ‘राष्ट्र मंच’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह मंच ऐसे नेताओं और लोगों के लिए होगा जो देश की मौजूदा हालात को लेकर चिंतित हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंद सिन्हा

अक्सर अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयान देने और मोर्चा खोलने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा मंगलवार यानी 30 जनवरी को ‘राष्ट्र मंच’ की शुरुआत करेंगे। इस मंच की शुरुआत दिल्ली के कॉन्स्टिच्यूशन क्लब में होगी।

‘राष्ट्र मंच’ ऐसे नेताओं और लोगों के लिए होगा जो देश की मौजूदा हालात को लेकर चिंतित हैं। मंच की शुरुआत से पहले ही इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी ने कहा है कि वे भी इस मंच से जुड़ेंगे। वहीं ‘राष्ट्र मंच’ की शुरुआत पर बीजेपी सांसद शत्रुघन सिन्हा समेत कई नेता मौजूद रहेंगे।

बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने ‘राष्ट्र मंच’ से जुड़ने के लिए लोगों और युवाओं से अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जो भी ‘राष्ट्र मंच’ ज्वॉइन करेगा वह अपनी क्षमता पर करेगा और इसलिए करेगा ताकि मौजूदा हालात पर अपनी चिंताओं को व्यक्त कर सके। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इस मंच से और कौन लोग जुड़ने जा रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी का राष्ट्रपति से आग्रह, गौतम की नियुक्ति पर सरकार से पुनर्विचार को कहें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

  • ,
  • हाईकोर्ट का CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से इनकार, पर NDMC ने बंद कर दिया सीपी का सेंट्रल पार्क, दिपके ने उठाए सवाल

  • ,
  • यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान