देश

फिल्म सिटी पर CM योगी का शिवसेना से सामना, कहा- किसी के बाप की हिम्मत नहीं वो...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की कोशिश में लगे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने मंगलवार को मुंबई पहुंचकर फिल्म सितारों से मुलाकात की। इस दौरे को लेकर शिवसेना और बीजेपी के बीच ठन गई है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की कोशिश में लगे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने मंगलवार को मुंबई पहुंचकर फिल्म सितारों से मुलाकात की। इस दौरे को लेकर शिवसेना और बीजेपी के बीच ठन गई है। शिवसेना ने सामना के जरिए सीएम योगी पर निशाना साधा है।

Published: 03 Dec 2020, 3:00 PM IST

शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में योगी आदित्यानथ पर जबरदस्त हमला बोला है। अमर उजाला के मुताबिक 'सामना' के संपादकीय कहा गया है कि, 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल से साधु-महात्मा हैं। इन साधु-महात्मा का मुंबई मायानगरी में आगमन हुआ और वे समुद्र तट पर स्थित ‘ओबेरॉय ट्राइडेंट’ मठ में ठहरे हैं। साधु महाराज का मायानगरी में आने का मूल मकसद ऐसा है कि मुंबई की फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश ले जाया जाए। हम महाराष्ट्र से कुछ भी ले जाने नहीं देंगे। किसी के बाप की हिम्मत नहीं है वो फिल्म सिटी ले जाए।'

Published: 03 Dec 2020, 3:00 PM IST

'सामना' के इस संपादकीय पर यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने सामना संपादकीय का उपयोग करते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसकी हम निंदा करते हैं। यह उनकी पार्टी की संस्कृति हो सकती है। बॉलीवुड के लोगों द्वारा खुले दिल से हमारा स्वागत किया गया।

Published: 03 Dec 2020, 3:00 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 03 Dec 2020, 3:00 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में समय से पहले गर्मी?, UP-बिहार में कोहरा, जानें इस राज्य में मौसम का हाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली को झटका, ग्रेड-बी पर खिसके, गिल, बुमराह और जडेजा हुआ फायदा

  • ,
  • BCCI ने सालाना अनुबंध लिस्ट की घोषणा की, कोहली-रोहित ग्रेड-ए से बाहर, ए प्लस खत्म, जानें किस ग्रेड में कौन?

  • ,
  • पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब के प्रसार के मामले में केस दर्ज, राहुल गांधी के पीएम को घेरने के बाद कार्रवाई

  • ,
  • 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे, ट्रेड यूनियनों ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा