देश

कोरोना : उत्तर प्रदेश में स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल समेत सब बंद, सभी परीक्षाएं स्थगित, सरकारी कर्मचारी करेंगे ‘वर्क फ्रॉम होम’

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। इतना ही नहीं सभी परीक्षाएं, प्रतियोगीता परीक्षाएं स्थगित करने का ऐलान किया गया है। 

योगी आदित्यनाथ/फोटोः getty images
योगी आदित्यनाथ/फोटोः getty images 

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। इतना ही नहीं सभी परीक्षाएं, प्रतियोगीता परीक्षाएं स्थगित करने का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए ये फैसले लिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में सरकारी कार्यालयों में भीड़ खत्म करने के लिए कर्मचारियों को घर से काम करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। साथ ही स्कूल-कॉलेज और सिनेमा घरों के बंद रहने की तारीख को और आगे बढ़ा दिया है।

स्कूल-कॉलेज और सिनेमा घर बंद रखने की समय सीमा को भी बढ़ा दिया गया है। अब यूपी में दो अप्रैल तक सभी स्कूल-कॉलेज और सिनेमा घर बंद रहेंगे। राज्य में सभी धरना प्रदर्शनों पर भी रोक लगा दी गई है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कोरोना पर केंद्र सरकार की एडवायजरी का 100 फीसदी पालन करने को कहा है साथ ही प्रदेशवासियों से भीड़भाड़ में जाने से बचने की अपील की है। प्रदेश के सभी पर्यटक स्थल 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंदी के चलते रोजमर्रा का काम करने वाले लोगों का भरण पोषण हो सके इसके लिए वित्तमंत्री की कमेटी तीन दिन में रिपोर्ट देगी। इसमें कृषि मंत्री और श्रम मंत्री शामिल हैं।

सरकार द्वारा मजदूरी करने वालों को कुछ धनराशि अकाउंट में दी जाएगी। प्रदेश में तहसील दिवस और जनता दर्शन दो अप्रैल तक बंद कर दिया गया है।सरकार ने प्रदेश में कोरोना का मुफ्त इलाज किए जाने की घोषणा की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 17 Mar 2020, 2:36 PM IST

  • छात्रों के समर्थन में गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

  • ,
  • छात्रों के समर्थन में आए बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, बोले- चिंताएं और सरोकार वास्तविक, हल करे सरकार

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार पस्त, लगातार चौथे दिन गिरावट जारी और रुपया भी हुआ कमजोर

  • ,
  • प्रत्यर्पण की मांग के बीच शेख हसीना का ऐलान- जेल या फांसी का खतरा मंजूर, फिर भी लौटूंगी बांग्लादेश