
कवि कुमार विश्वास के अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए आरोप पर सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस इस मुद्दे को लगातार पकड़ी हुई है। इसी बीच भारतीय युवा कांग्रेस ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सड़कों पर उतर प्रदर्शन किया।
Published: undefined
हालांकि इस प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में मुख्यमंत्री के पोस्टर लेकर नारेबाजी करते नजर आए। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 'आप' के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास ने बेनकाब कर दिया है। बीते दिन कुमार विश्वास ने दिल दहलाने वाला, सनसनीखेज, देश की सुरक्षा के साथ जुड़े तथ्य देश के सामने रखे हैं।
Published: undefined
केजरीवाल अलगाववादियों के साथ मिलकर, देश के टुकड़े करने वाली ताकतों के साथ मिल कर, किसी भी हालत में पंजाब को अलग करके प्रधानमंत्री बनना चाहते थे। क्या अरविंद केजरीवाल खुद पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते थे? क्या अरविंद केजरीवाल ने सत्ता प्राप्ति के लिए अलगाववाद और खालिस्तान से जुड़े लोगों का साथ लिया था? क्या अरविंद केजरीवाल का ऐसे अलगाववादी संगठनों और समूहों के साथ कोई जुड़ाव है?
Published: undefined
दरअसल आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, एक दिन, केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि, वह या तो (पंजाब के) मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले पीएम होंगे।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined