दुनिया

अफगानिस्तान: बल्ख प्रांत में सुरक्षाबलों के अभियान में मारे गए 34 आतंकी

अफगानिस्तान में हाल में हुए आतंकी हमलों में सैकड़ों नागरिकों समेत कई सुरक्षाकर्मियों की जान जा चुकी है। ऐसे में अफगानिस्तान में आतंकियों के सफाए के लिए सुरक्षाबलों द्वारा आतंकवाद रोधी अभियान चलाया जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में सुरक्षाबलों के अभियान में मारे गए 34 आतंकी

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में सुरक्षाबलों के आतंकवाद रोधी अभियान में 34 आतंकवादी ढेर हो गए हैं, जबकि 18 घायल हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया, "चमताल जिले में अभियान के दौरान 34 आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस दौरान दो जवान घायल भी हुए।”

अफगानिस्तान में हाल में हुए आतंकी हमलों में सैकड़ों नागरिकों समेत कई सुरक्षाकर्मियों की जान जा चुकी है। ऐसे में अफगानिस्तान में आतंकियों के सफाए के लिए सुरक्षाबलों द्वारा आतंकवाद रोधी अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबल आतंकियों को टारगेट कर रहे हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए