दुनिया

अमेरिका के इडाहो में दिनदहाड़े गोलीबारी से दहशत, 3 की मौत, कई घायल, हमलावर ढेर

अमेरिका के इडाहो के ट्विन फॉल्स में शॉपिंग एरिया में अंधाधुंध गोलीबारी से 3 लोगों की मौत की आशंका है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स शहर का है, जहां शनिवार दोपहर एक व्यस्त शॉपिंग एरिया में एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस हमले में तीन लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया। फिलहाल पुलिस हमले के पीछे की वजह और हमलावर की पहचान का पता लगाने में जुटी है।

शॉपिंग एरिया में अचानक शुरू हुई फायरिंग

सीएनएन के मुताबिक, यह घटना शनिवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि ट्विन फॉल्स के मशहूर 'इन-एन-आउट बर्गर' रेस्तरां के पास स्थित शॉपिंग एरिया में हमलावर ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका दहशत में बदल गया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया हमलावर

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और हमलावर को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। हालांकि, उसने फायरिंग जारी रखी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हमलावर गोली लगने से मारा गया। अधिकारियों ने फिलहाल इलाके को सुरक्षित कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए घटना के वीडियो

हइस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एक व्यक्ति AR-स्टाइल राइफल लेकर 'इन-एन-आउट बर्गर' रेस्तरां के सामने घूमता दिखाई देता है। वहीं दूसरे वीडियो में वही व्यक्ति पार्किंग क्षेत्र में अंधाधुंध गोलियां चलाता नजर आता है। फायरिंग शुरू होते ही पूरे इलाके में भगदड़ मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखाई दिए। पुलिस अब वायरल वीडियो के साथ-साथ घटनास्थल से जुटाए गए अन्य सबूतों की भी जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: रियाद में अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाने का दावा

  • ,
  • CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 20 साल पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश, केरल सरकार ने दिए निर्देश

  • ,
  • सऊदी की राजधानी में धुआं-आग का गुबार, रियाद में अरामको की सुविधा पर हूतियों ने मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

  • ,
  • विष्णु नागर का व्यंग्यः यूं ही गालियां नहीं खा रहे ज्ञानेश, जानते हैं मोदी-शाह के साथ उनका नाम भी अमर हो जाएगा!

  • ,
  • मानसिक विकारों से ग्रस्त लोग सत्ता पर काबिज, जनता को केवल गुमराह नहीं कर रहे, बल्कि मानसिक रोगी बना रहे हैं