दुनिया

श्रीलंका: आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने नियुक्त किया नया केंद्रीय बैंक प्रमुख, बदलेगी स्थिति?

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मौजूदा आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को केंद्रीय बैंक का नया प्रमुख नियुक्त किया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मौजूदा आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को केंद्रीय बैंक का नया प्रमुख नियुक्त किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह की शुरूआत में अजित निवार्ड काबराल के इस्तीफे के बाद नंदलाल वीरासिंघे को श्रीलंका के केंद्रीय बैंक का गवर्नर नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति के मीडिया डिवीजन ने बयान में कहा कि वीरासिंघे को वित्तीय क्षेत्र में व्यापक अनुभव है और उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और श्रीलंका के केंद्रीय बैंक में कई पदों पर कार्य किया है।
राष्ट्रपति ने गुरुवार शाम को नियुक्ति पत्र सौंपा और वीरासिंघे ने शुक्रवार सुबह पदभार ग्रहण किया।

श्रीलंका हाल ही में आर्थिक अस्थिरता का सामना कर रहा है, क्योंकि विदेशी मुद्रा की भारी कमी ने सरकार को ईंधन सहित आवश्यक आयात के लिए भुगतान करने में असमर्थ बना दिया है।
द्वीप राष्ट्र की मुख्य विपक्षी पार्टी, समागी जन बालवेगया (एसजेबी) ने शुक्रवार को सरकार से मांग की कि वह चल रहे आर्थिक संकट को हल करे या अविश्वास प्रस्ताव का सामना करे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: सोना ₹3,800 उछलकर 7 हफ्ते के हाई पर, चांदी ₹2,100 मजबूत, शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद आइसा ने देशव्यापी ‘जेन-जी राइजिंग’ अभियान की घोषणा की, नेहा बोरा करेंगी नेतृत्व

  • ,
  • खेल: श्रीलंका में स्पिन के खिलाफ खुद को परखेंगे भारतीय बल्लेबाज और मेस्सी के दो गोल से इंटर मियामी जीता

  • ,
  • झारखंड सरकार से वार्ता के लिए छात्रों ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल घोषित किया, दो पत्रकार और एक वकील भी शामिल

  • ,
  • राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं, 16 करोड़ के कर्ज की वसूली के लिए बैंक ने संपत्तियों पर चिपकाया नोटिस