दुनिया

खामेनेई की अंतिम विदाई में लगे अमेरिका विरोधी नारे, अंतिम संस्कार में रखा गया 14 महीने की पोती का भी छोटा सा ताबूत

अयातुल्ला अली खामेनेई का ताबूत ईरान के राष्ट्रीय ध्वज में लिपटा हुआ था और उस पर उनकी पारंपरिक काली पगड़ी रखी गई थी। उनके साथ परिवार के अन्य दिवंगत सदस्यों के ताबूत भी रखे गए, जिनमें उनकी 14 महीने की पोती जहरा मोहम्मदी गोलपायेगानी का छोटा ताबूत भी शामिल था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

ईरान की राजधानी तेहरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की शुरुआत हुई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। उनका ताबूत ईरान के राष्ट्रीय ध्वज में लिपटा हुआ था और उस पर उनकी पारंपरिक काली पगड़ी रखी गई थी। उनके साथ परिवार के अन्य दिवंगत सदस्यों के ताबूत भी रखे गए, जिनमें उनकी 14 महीने की पोती जहरा मोहम्मदी गोलपायेगानी का छोटा ताबूत भी शामिल था।

बताया गया कि जहरा मोहम्मदी गोलपायेगानी की 28 फरवरी को उस हमले में मौत हुई थी, जिसमें खामेनेई और उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी मारे गए थे। बच्ची के ताबूत को भी राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर उसकी तस्वीर के साथ श्रद्धांजलि स्थल पर रखा गया।

Published: undefined

छह दिनों तक चलेंगे अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम

खामेनेई का पार्थिव शरी तेहरान लाया गया। उनके अंतिम संस्कार से जुड़े सार्वजनिक कार्यक्रम छह दिनों तक ईरान और पड़ोसी इराक के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान उनके पार्थिव शरीर को कई प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर ले जाया जाएगा ताकि लोग अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

शुक्रवार शाम से ही तेहरान की ग्रैंड मोसाल्ला के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होने लगे थे। शनिवार को परिसर आम जनता के लिए खोला गया तो हजारों लोग अंदर पहुंचे और देखते ही देखते पूरा मुख्य प्रांगण शोक मनाने वालों से भर गया।

Published: undefined

श्रद्धांजलि सभा में लगे नारे

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई लोग लाल रंग के बैनर लिए हुए थे, जिन्हें बदले का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान भीड़ ने अमेरिका विरोधी नारे लगाए और बदले की मांग करते हुए नारेबाजी भी की।

Published: undefined

वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

अंतिम दर्शन के दौरान ईरान के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। संसद के स्पीकर और अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान के प्रमुख वार्ताकार मोहम्मद बाघेरी गालिबाफ भावुक नजर आए और उनकी आंखों में आंसू देखे गए। श्रद्धांजलि देने वालों में अहमद वाहिदी भी शामिल थे, जिन्हें उस हमले के बाद रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का प्रमुख बनाया गया था, जिसमें उनके पूर्ववर्ती अधिकारी की भी मौत हुई थी।

सोमवार तक तेहरान में रहेगा पार्थिव शरीर

खामेनेई का पार्थिव शरीर सोमवार तक तेहरान में रखा जाएगा। इसके बाद शहर में अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। मंगलवार को पार्थिव शरीर को धार्मिक नगरी कोम ले जाया जाएगा, जबकि बुधवार को इराक के पवित्र शहरों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होंगे। अंतिम चरण में गुरुवार को उनके गृह नगर मशहद में पूरे राजकीय और धार्मिक सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined