
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने शीर्ष पद संभालने के बाद अपना पहला संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अमेरिकी अड्डों पर हमला बंद नहीं किया जाएगा और साथ ही ईरान पड़ोसी देशों के साथ मित्रता भी बनाए रखेगा। साथ ही उन्होंने पड़ोसियों को चेतावनी दी है कि सभी अमेरिकी बेस तुरंत बंद कर दें, नहीं तो उन पर हमला किया जाएगा। ईरान के नए सुप्रीम लीडर का पहला संदेश गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर एक प्रस्तोता द्वारा पढ़ा गया। खामेनेई कैमरे के सामने नहीं आए।
पहले संदेश में उनके तल्ख तेवर साफ दिखे। मोजतबा खामेनेई ने पहले संदेश में लड़कियों के एक स्कूल पर हुए हमले में मारे गए लोगों समेत युद्ध में मारे गए लोगों का बदला लेने का संकल्प जताया। उन्होंने अमेरिका का संदर्भ देते हुए कहा कि ईरान अपने दुश्मन से मुआवजा वसूलेगा। उन्होंने कहा कि अगर वह इनकार करता है, तो ईरान उसकी संपत्तियों से वसूली करेगा या उन्हें उसी हद तक नष्ट कर देगा।
Published: undefined
खामेनेई ने देश से एकजुट होने की अपील करते हुए दावा किया कि ईरान के दुश्मनों पर दबाव बनाने के लिए होर्मुज स्ट्रेट बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि ईरान पड़ोसियों से दोस्ती में विश्वास करता है और सिर्फ यूएस बेस को निशाने पर ले रहा है और ऐसा करना वो जारी रखेगा। खामेनेई ने मित्र देशों को चेतावनी दी कि इलाके में सभी अमेरिकी बेस तुरंत बंद कर दें, नहीं तो उन पर हमला किया जाएगा।
अपनी सेना की हिम्मत को सलाम करते हुए उन्होंने ईरान से कहा कि देश शहीदों के खून का बदला जरूर लेगा। अपनी सेना की हिम्मत की प्रशंसा करते हुए खामेनेई ने कहा, देश की सेना का शुक्रिया जिसने ईरान को बंटने से रोका और जंग जैसे हालात के बीच किसी को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने कहा, “मैं उन बहादुर लड़ाकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो ऐसे समय में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं जब हमारा देश दबाव में है और उस पर हमला हो रहा है।” उन्होंने कहा कि ईरान जवाबी हमला जारी रखेगा।
Published: undefined
मोजतबा ने पड़ोसी देशों से रिश्ता बेहतर करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने होंगे। नए ईरानी सुप्रीम लीडर ने दावा किया कि यमन और इराक के हथियारबंद लड़ाके भी उनकी मदद को तैयार हैं। खामेनेई ने कहा कि यमन भी हमारे साथ है और इराक में हथियारबंद ग्रुप भी इस्लामिक क्रांति में "मदद करने को तैयार हैं"।
ईरान का सुप्रीम ली़र नियुक्त होने की घोषणा के बाद से मुजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। साइप्रस में ईरान के राजदूत अलीरेजा सालारियन ने बुधवार को गार्जियन अखबार से कहा था कि खामेनेई उसी हवाई हमले में घायल हुए थे, जिसमें उनके पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे।
Published: undefined
इस बीच फारस की खाड़ी में पोत परिवहन और ऊर्जा अवसंरचना पर ईरान के लगातार हमलों के कारण गुरुवार को तेल की कीमतें फिर से 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं। उधर अमेरिकी और इजरायली हमलों ने भी इस्लामिक गणराज्य पर कहर बरपाया। ईरान भी वैश्विक स्तर पर इतना आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है जिससे अमेरिका और इजरायल पर युद्ध रोकने का दबाव पड़े। अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले के साथ युद्ध की शुरुआत की थी और अब तक युद्ध के अंत के कोई स्पष्ट संकेत नजर नहीं आ रहे हैं।
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि जब तक ईरान को किसी अन्य हमले के खिलाफ सुरक्षा गारंटी नहीं मिल जाती, तब तक उसके हमले जारी रहेंगे, जिससे यह संकेत मिलता है कि युद्धविराम या अमेरिका द्वारा जीत की घोषणा के बावजूद संघर्ष रुकेगा नहीं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने “काम पूरा करने” का वादा किया है, हालांकि उन्होंने दावा किया है कि ईरान “लगभग पूरी तरह से नष्ट हो चुका है”।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined