
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक स्कूल में गोलीबारी हुई है। इस घटना में हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। कनाडाई पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
‘रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस’ (आरसीएमपी) ने बताया कि एक संदिग्ध मृत मिला है। पुलिस ने पहले कहा था कि अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या दूसरा संदिग्ध भी इसमें शामिल है।
Published: undefined
उसने करीब 2,400 आबादी वाले टंबलर रिज कस्बे के निवासियों से घरों के भीतर रहने को कहा है। टंबलर रिज में पड़ोसी इलाकों से अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा जा रहा है।
‘पीस रिवर साउथ स्कूल डिस्ट्रिक्ट’ ने मंगलवार को बताया कि सेकेंडरी स्कूल और टंबलर रिज एलीमेंट्री स्कूल-दोनों में ‘लॉकडाउन’ की स्थिति है यानी किसी को अंदर जाने या बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।
Published: undefined
‘पीस रिवर साउथ’ से विधानसभा सदस्य लैरी न्यूफेल्ड ने संवाददाताओं से कहा कि आरसीएमपी और एंबुलेंस सहायता सहित मदद के लिए संसाधन भेजे जा रहे हैं। उन्होंने समुदाय के लोगों से आग्रह किया कि वे जहां हैं, वहीं रहें।
टंबलर रिज, अल्बर्टा की सीमा के पास वैंकूवर से करीब 1,000 किलोमीटर उत्तर में है।
प्रांतीय सरकार की वेबसाइट में टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में कक्षा सात से 12 तक के 175 विद्यार्थियों का उल्लेख है। कनाडा में स्कूल में गोलीबारी की घटनाएं होना दुर्लभ हैं।
(पीटीआई के इनपुट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined