दुनिया

दस दिन से अस्पताल में भर्ती पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर, गुर्दे में खराबी के शुरुआती लक्षण भी दिखे

न्यूयॉर्क में धार्मिक नेता कार्डिनल टिमोथी डोलन ने कहा कि हमारे पवित्र ‘फादर’ पोप फ्रांसिस का स्वास्थ्य बेहद नाजुक है और शायद वह मृत्यु शैय्या के करीब हैं। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है और प्रार्थना करते हैं कि फ्रांसिस जल्द ठीक हो जाएं।

दस दिन से अस्पताल में भर्ती पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर, गुर्दे में खराबी के शुरुआती लक्षण भी दिखे
दस दिन से अस्पताल में भर्ती पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर, गुर्दे में खराबी के शुरुआती लक्षण भी दिखे फोटो: IANS

पोप फ्रांसिस 10 दिन से रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती हैं। वह फेफड़े के जटिल संक्रमण से पीड़ित हैं जिसके कारण उनके गुर्दे में खराबी के शुरुआती चरण के लक्षण दिखने लगे हैं।वेटिकन ने यह जानकारी दी है कि अस्पताल में भर्ती पोप फ्रांसिस की सेहत में सुधार हो रहा है और उन्होंने रात में अच्छी नींद ली तथा सोमवार सुबह उन्होंने आराम किया।

हालांकि वेटिकन के इस एक वाक्य के इस बयान में यह स्पष्ट नहीं है कि फ्रांसिस (88) सोकर उठे हैं या नहीं। बयान में कहा गया है, ‘‘रात अच्छे से गुजरी, पोप ने अच्छी नींद ली और वह आराम कर रहे हैं।’’ रविवार देर रात चिकित्सकों ने बताया कि खून की जांच से पता चला है कि गुर्दे में खराबी के शुरुआती लक्षण दिख रहे हैं, लेकिन फिर भी स्थिति नियंत्रण में है।

उन्होंने कहा कि फ्रांसिस की हालत नाजुक बनी हुई है, लेकिन शनिवार से उन्हें सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं हुई है। उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही थी और रविवार को उन्होंने लोगों से बात भी की और उन्होंने प्रार्थना सभा में भाग लिया। चिकित्सकों ने कहा कि फ्रांसिस की बढ़ती उम्र, स्थिति की गंभीरता और पहले से फेफड़े के रोग से पीड़ित होने के कारण उनके स्वास्थ्य की स्थिति खतरनाक बनी हुई है।

उन्होंने चेतावनी दी कि फ्रांसिस के सामने मुख्य खतरा ‘सेप्सिस’ है, जो रक्त का एक गंभीर संक्रमण है। वेटिकन द्वारा उपलब्ध कराई गई अब तक की चिकित्सा जानकारी में ‘सेप्सिस’ की शुरुआत का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इससे पहले, 2021 में वह रोम के इसी जेमेली अस्पताल में 10 दिन तक भर्ती थे, जब उनके मलाशय का 33 सेंटीमीटर हिस्सा निकाला गया था।

न्यूयॉर्क में धार्मिक नेता कार्डिनल टिमोथी डोलन ने कहा कि ईसाई धर्म के कैथोलिक संप्रदाय के लोग पोप फ्रांसिस की नाजुक हालत के बीच एकजुट हैं। हालांकि रोम में धार्मिक गुरु सार्वजनिक रूप से ऐसा कहने से बचते दिखे। डोलन ने सेंट पैट्रिक कैथेड्रल के मंच से अपने संबोधन में कहा, ‘‘हमारे पवित्र ‘फादर’ पोप फ्रांसिस का स्वास्थ्य बेहद नाजुक है और शायद वह मृत्यु शैय्या के करीब हैं।’’

हालांकि बाद में उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें उम्मीद है और वह प्रार्थना करते हैं कि फ्रांसिस जल्द ‘‘ठीक हो जाएं।’’ फ्रांसिस के स्वास्थ्य की स्थिति ने इस तरह की अटकलों को फिर से जन्म दे दिया है कि अगर वह अचेत हो गए या किसी अन्य तरह से अक्षम हो गए तो क्या होगा और क्या वह इस्तीफा दे देंगे?

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नेहा और दीपके कहां हैं? हिरासत में लिए जाने के बाद से पता नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं दे रही जवाब, रवैये पर उठे सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेहा और दीपके दोनों कहां हैं? पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब, नेहा की आखिरी लोकेशन एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की थी

  • ,
  • 'नीतीश के लिए नौ हत्याओं की साजिश रची थी'... अनंत सिंह के दावे से बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब में सुरक्षा चिंता, भारतीय एयरलाइंस ने रद्द कीं कई उड़ानें, 20 अक्टूबर तक सेवाएं प्रभावित

  • ,
  • अखिलेश यादव का तंज- 'वन नेशन, वन इलेक्शन’ नहीं, बीजेपी की मंशा ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ है