दुनिया

दुनिया भर में कोरोना का कहर जारी, अब तक 2.75 करोड़ लोग संक्रमित, 8.97 लाख की मौत, जानें कहां कैसे हैं हालात

10 हजार से अधिक मौतों वाले देशों में मैक्सिको (68,484), यूके (41,675), इटली (35,563), फ्रांस (30,770), स्पेन (29,594), पेरू (29,976), ईरान (22,542), कोलंबिया (21,611), रूस (17,939), दक्षिण अफ्रीका (15,086) और चिली (11,682) हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 2.75 करोड़ से अधिक हो गई है। वहीं, इस बीमारी से अब तक 8.97 लाख लोगों की जान जा चुकी है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के ताजा अपडेट के अनुसार, बुधवार की सुबह तक 27,570,742 मामले और 8,97,383 मौतें दर्ज हो चुकी थीं।

दुनिया में सबसे अधिक 63,27,009 मामलों और 1,89,653 मौतों के साथ अमेरिका शीर्ष पर है। इसके बाद भारत 43,70,128 संक्रमणों और 73,890 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर आ गया है।

संक्रमण की बात करें तो ब्राजील 41,62,073 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है। उसके बाद रूस (10,32,354), पेरू (6,91,575), कोलम्बिया (6,71,533), मैक्सिको (6,42,860), दक्षिण अफ्रीका (6,40,441), स्पेन (5,34,513), अर्जेंटीना (5,00,034), चिली (4,25,541), ईरान (3,91,112), फ्रांस (3,73,718), यूके (3,54,932), बांग्लादेश (3,29,251), सऊदी अरब (3,22,237), पाकिस्तान (2,99,659), तुर्की (2,83,270), इटली (2,80,153), इराक (2,69,578), जर्मनी (2,54,957), फिलीपींस (2,41,987), इंडोनेशिया (2,00,035), यूक्रेन (1,43,914), इजरायल (1,37,565) कनाडा (1,35,757), बोलीविया (1,22,308), कतर (1,20,579), इक्वाडोर (1,10,757) और कजाकिस्तान (1,06,498) हैं।

वहीं, 10 हजार से अधिक मौतों वाले देशों में मैक्सिको (68,484), यूके (41,675), इटली (35,563), फ्रांस (30,770), स्पेन (29,594), पेरू (29,976), ईरान (22,542), कोलंबिया (21,611), रूस (17,939), दक्षिण अफ्रीका (15,086) और चिली (11,682) हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • भूपेन हजारिकाः असम की मिट्टी से निकली वह आवाज, जिसमें सिर्फ सुर नहीं, समाज की आवाज भी सुनाई देती थी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 10 सितंबर को SC में होगी सत्य निकेतन हादसे पर सुनवाई, कोर्ट ने कहा- जरूरत पड़ी तो मामला अपने पास ट्रांसफर कराऐंगे

  • ,
  • 'आपको न्याय मिलेगा...' दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की बेरहमी से हत्या पर भड़के कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

  • ,
  • जयपुर के आमेर में टूरिस्ट गाइड की मौत से बवाल, चाकू से हुआ था हमला, बाजार बंद, 6 मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारी

  • ,
  • मुझे नहीं पता बागेश्वर बाबा कौन हैं, उन्हें बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं: सौगत रॉय