दुनिया

रिलायंस के सहयोग से अमेरिका बनाएगा नई तेल रिफाइनरी, ट्रंप बोले- 50 साल में पहली बार होगा ऐसा

अमेरिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास के ब्राउंसविले में नई तेल रिफाइनरी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने रिलायंस के सहयोग से अमेरिका के ऊर्जा बाजार को मजबूत करने की बात कही।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने अमेरिका के ऊर्जा क्षेत्र को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि टेक्सास के ब्राउंसविले में एक नई तेल रिफाइनरी बनाई जाएगी। इस परियोजना को लेकर ट्रंप ने भारत की सबसे बड़ी निजी रिफाइनरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का विशेष रूप से धन्यवाद दिया। ट्रंप के अनुसार, इस सहयोग से अमेरिका एक बार फिर ऊर्जा क्षेत्र में मजबूत स्थिति हासिल कर सकता है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह कदम अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन को नए स्तर पर ले जाएगा और देश को ईंधन के क्षेत्र में फिर से अग्रणी बनाएगा।

Published: undefined

‘50 साल में पहली बार ऐसा मौका’

ट्रंप ने अपने संदेश में कहा कि अमेरिका में पिछले करीब 50 सालों में पहली बार इतनी बड़ी ऊर्जा परियोजना शुरू होने जा रही है। उनके अनुसार, नई रिफाइनरी का निर्माण अमेरिकी कामगारों के लिए बड़ी जीत होगी और इससे देश के नागरिकों को भी फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना में भारत के साझेदार रिलायंस के निवेश और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ट्रंप ने इसे अमेरिका के ऊर्जा बाजार को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

Published: undefined

‘अमेरिका फर्स्ट एजेंडा’ का असर

ट्रंप ने कहा कि यह निवेश उनके “अमेरिका फर्स्ट एजेंडा”, परमिट प्रक्रिया को आसान बनाने और टैक्स में कटौती जैसी नीतियों का परिणाम है। उनके मुताबिक, इन नीतियों की वजह से अमेरिका में अरबों डॉलर का निवेश आ रहा है।

ब्राउंसविले पोर्ट पर बनने वाली यह रिफाइनरी अमेरिकी बाजारों को ईंधन उपलब्ध कराएगी, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी और ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाएगी। ट्रंप ने यह भी कहा कि यह दुनिया की सबसे साफ रिफाइनरी होगी और वैश्विक निर्यात को भी बढ़ावा देगी।

Published: undefined

2026 में शुरू हो सकता है निर्माण

इस परियोजना पर काम करने वाली कंपनी अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग के अनुसार नई रिफाइनरी ब्राउन्सविले, टेक्सास के पोर्ट क्षेत्र में बनाई जाएगी। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि इसका निर्माण कार्य 2026 की दूसरी तिमाही में शुरू हो सकता है, यानी अप्रैल के बाद परियोजना पर काम शुरू होने की संभावना है।

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर वैश्विक तेल और गैस बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है और ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined