दुनिया

पापुआ न्यू गिनी में फिर आया जोरदार भूकंप, 6.2 मापी गई तीव्रता, दहशत में लोग

पापुआ न्यू गिनी में एक बार फिर भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

तुर्की और सीरिया में तबाही के बीच पापुआ न्यू गिनी में एक बार फिर भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है। आपको बता दें, तीन दिन पहले भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता 6.5 मापी गई थी।

आज आए भूकंप का केंद्र 600 किलोमीटर गहराई पर था। हालांकि इस भूकंप में अभी किसी भी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined