दुनिया

ईरान की सैन्य कमान का विस्तार, मोजतबा खामेनेई ने 6 अहम पदों पर नियुक्त किए नए कमांडर

ईरान के सभी सशस्त्र बलों की कमान संभालने वाले इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्लाह सैयद मोजतबा हुसैनी खामेनेई ने सेना के छह शीर्ष पदों पर नई नियुक्तियां कीं, जिनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रमुख का पद भी शामिल है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

पूर्व इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) कमांडर मोहसिन रेजाई को सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (एसएनएससी) में अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने के बाद इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्लाह सैय्यद मोजतबा हुसैनी खामेनेई ने अलग-अलग आदेश जारी कर छह सैन्य कमांडरों की नियुक्ति की।

ईरान की मेहर न्‍यूज एजेंसी की र‍िपोर्ट के अनुसार, ईरान के सभी सशस्त्र बलों की कमान संभालने वाले इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्लाह सैयद मोजतबा हुसैनी खामेनेई ने सेना के छह शीर्ष पदों पर नई नियुक्तियां कीं, जिनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रमुख का पद भी शामिल है।

मेजर जनरल अली अब्दोल्लाही ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त

मेहर न्‍यूज के अनुसार, सुप्रीम लीडर ने मेजर जनरल अली अब्दोल्लाही को ईरानी सशस्त्र बलों का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया। साथ ही ब्रिगेडियर जनरल कियमार्स हैदरी को ईरानी सशस्त्र बलों का डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ बनाया गया।

उन्होंने मेजर जनरल अहमद वाहिदी को आईआरजीसी का मुख्य कमांडर नियुक्त किया।

मेहर न्‍यूज के अनुसार, ईरानी सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर ने मेजर जनरल मुस्तफा इजादी को आईआरजीसी का डिप्टी कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया।

सुप्रीम लीडर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में ल‍िखा, ''अत्यंत दयालु और कृपालु ईश्वर के नाम पर...मेजर जनरल मुस्तफा इजादी, आपकी निष्ठा, क्षमता और बहुमूल्य अनुभव को देखते हुए और आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ की सिफारिश पर मैं आपको आईआरजीसी के डिप्टी कमांडर-इन-चीफ के पद पर नियुक्त करता हूं।''

आईआरजीसी नौसेना का कमांडर किसको बनाया?

इसके अलावा, उन्‍होंने रियर एडमिरल अली ओजमाई को आईआरजीसी नौसेना का कमांडर बनाया गया।। सुप्रीम लीडर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में ल‍िखा, ''रियर एडमिरल अली ओजमाई, रियर एडमिरल तंगसिरी की शहादत को देखते हुए और आपकी लगन, काबिलियत और अनुभव को ध्यान में रखते हुए, आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ की सिफारिश पर, मैं आपको आईआरजीसी नेवी का कमांडर नियुक्त करता हूं।''

इसके अलावा उन्‍होंने नेता ने हुसैन ताएब को आईआरजीसी की बसीज संगठन का प्रमुख नियुक्त किया।

सुप्रीम लीडर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में ल‍िखा, ''हुज्जत-उल-इस्लाम हुसैन ताएब, जायोनी-अमेरिकी दुश्मन के हाथों मेजर जनरल सुलेमानी की शहादत को देखते हुए और आपकी प्रतिबद्धता, काबिलियत व अनुभव को ध्यान में रखते हुए, आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ की सिफारिश पर, मैं आपको आईआरजीसी बासिज संगठन का प्रमुख नियुक्त करता हूं।''

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए