दुनिया

इंडोनेशिया के जकार्ता में कोरोना का खौफ, सरकार ने ईद से पहले लगाए सख्त प्रतिबंध

लघु और मध्यम व्यापार अधिकारिता अनुभाग के प्रमुख ने कहा कि कोविड मामलों को रोकने के लिए आधी रात की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इंडोनेशिया में मध्यरात्रि की बिक्री लोकप्रिय है, जो ईद, क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों से पहले भारी छूट प्रदान करती है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

इंडोनेशिया की सरकार ने कोरोना के खतरे को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले बड़ा फैसला लिया है। राजधानी जकार्ता में त्योहार के एक दिन पहले मिडनाइट सेल का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग सामान खरीदने निकलते हैं, जिस पर सरकार ने इस बार रोक लगा दी है। यह जानकारी नगरपालिका अधिकारी ने दी।

लघु और मध्यम व्यापार अधिकारिता अनुभाग के प्रमुख एडी मागोर्नो ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 के मामलों को रोकने के लिए आधी रात की बिक्री (मिडनाइट सेल) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मागोर्नो ने कहा, "इस भीड़ से कोविड-19 मामले बढ़ सकते हैं, जिसे संभालना मुश्किल हो सकता है।"

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मध्यरात्रि की बिक्री इंडोनेशिया में लोकप्रिय है, जो ईद-उल-फितर, क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों से पहले छूट प्रदान करती है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को दक्षिण पूर्व एशियाई देश में कोविड-19 के 1,551 नए मामले दर्ज किए, जिससे यहां कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 60,36,909 हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, यमन में जेल पर एयरस्ट्राइक, 7 लोगों की मौत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

  • ,
  • नंदीग्राम समेत 5 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव, 9 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘छात्र एआई का उपयोग ज्ञान के विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि ज्ञान तक पहुंचने के लिए करें’, डॉ. मोहम्मद लाल चांद

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज के पास नया ‘नो-एंट्री जोन’ बनाएगा ईरान और इंडोनेशिया में ज्वालामुखी का प्रकोप जारी