दुनिया

हमास के खिलाफ युद्ध में चार और इजरायली सैनिकों की मौत, 180 पहुंचा आंकड़ा

आईडीएफ ने हमास के खिलाफ लड़ाई जारी रखी है। सैनिकों ने गाजा में 27 अक्टूबर 2023 से जमीनी आक्रामण तेज कर दिया है। आईडीएफ ने लगभग पूरे गाजा पर नियंत्रण कर लिया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने मंगलवार को गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध में चार और सैनिकों की मौत की घोषणा की। इसी के साथ युद्ध में मरने वाले सैनिकों की संख्या 180 हो गई। आईडीएफ ने कहा कि योहोशुआ, डेविड श्वार्ट्ज और याकिर हेक्सटर दक्षिणी गाजा में लड़ाई के दौरान मारे गए थे, जबकि, गव्रियल ब्लूम मध्य गाजा में मारे गए।

Published: undefined

सेना ने आगे कहा कि लड़ाई में जिसमें श्वार्ट्ज और हेक्सटर को मार दिया गया था, वह कॉम्बैट इंजीनियरिंग कॉर्प की 8219 वीं बटालियन से थे। इसी बटालियन का एक और सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Published: undefined

एक अधिकारी और 36वें डिवीजन के दो अन्य रिजर्व लड़ाकू इंजीनियर भी लड़ाई में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके अतिरिक्त, मध्य गाजा में 646वें रिजर्व पैराट्रूपर्स ब्रिगेड के दो अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Published: undefined

आईडीएफ ने हमास के खिलाफ लड़ाई जारी रखी है। सैनिकों ने गाजा में 27 अक्टूबर 2023 से जमीनी आक्रामण तेज कर दिया है। आईडीएफ ने लगभग पूरे गाजा पर नियंत्रण कर लिया है।

Published: undefined

इस बीच, मध्य और दक्षिणी गाजा पट्टी दोनों में युद्ध जारी है। ज्ञात हो कि हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला कर दिया था। इस हमले में इजरायल के 1,200 से अधिक लोग मारे गए थे। इसके बाद इजरायल की जवाबी कार्रवाई में कम से कम 23,084 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined