दुनिया

बेरूत पर इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह के मीडिया प्रमुख अफीफ की मौत, दो मिसाइलों ने पूरी इमारत तबाह की

लोकल चैनल अल-जदीद के अनुसार, इजरायली लड़ाकू विमानों ने रस अल-नबा क्षेत्र और सोडेको स्क्वायर कमर्शियल सेंटर के बीच सीरिया की बाथ पार्टी के कार्यालय पर दो हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों से हमला किया, जिसमें लक्षित इमारत का अधिकांश हिस्सा नष्ट हो गया।

बेरूत पर इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह के मीडिया प्रमुख अफीफ की मौत, दो मिसाइलों ने पूरी इमारत तबाह की
बेरूत पर इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह के मीडिया प्रमुख अफीफ की मौत, दो मिसाइलों ने पूरी इमारत तबाह की फोटोः IANS

लेबनान के मध्य बेरूत में सीरिया की बाथ पार्टी के कार्यालय को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह के मीडिया प्रमुख मोहम्मद अफीफ और तीन अन्य लोगों की मौत हो गई है। इस हमले में पूरी इमारत तबाह हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। वहीं मीडिया प्रमुख मोहम्मद अफीफ की मौत को हिजबुल्लाह के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Published: undefined

स्थानीय टीवी चैनल अल-जदीद के अनुसार, इजरायली लड़ाकू विमानों ने रस अल-नबा क्षेत्र और सोडेको स्क्वायर कमर्शियल सेंटर के बीच स्थित सीरिया की बाथ पार्टी के कार्यालय पर दो हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों से हमला किया। इससे पहले इजरायली सेना ने इस इमारत को खाली करने के लिए बाथ पार्टी को चेतावनी दी थी।

Published: undefined

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अल-जदीद के हवाले से बताया कि हवाई हमले के दौरान लक्षित इमारत का अधिकांश हिस्सा नष्ट हो गया। मलबे को हटाने और पीड़ितों की तलाश के लिए एम्बुलेंस को इलाके में भेज दिया गया। इजरायली सेना ने 23 सितंबर के बाद से हिजबुल्लाह के साथ संघर्ष को बढ़ाते हुए लेबनान पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं।

Published: undefined

अक्टूबर की शुरुआत में इजरायल ने अपनी उत्तरी सीमा पार करके लेबनान में जमीनी कार्रवाई शुरू की। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 8 अक्टूबर 2023 को युद्ध की शुरुआत के बाद से लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 3,452 तक पहुंच गई है, जबकि 14,664 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • अखिल गोगोई ने असम में यूसीसी पर उठाया सवाल, कहा- आम लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें, निजी जिंदगी में ताकझांक का खतरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदीप मेघवाल के माता-पिता से मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

  • ,
  • राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले नीट छात्र के परिवार से मुलाकात की, पीएम मोदी से जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • IPL 2026: सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन, एक ही पारी में कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर गए, क्रिस गेल के कई रिकॉर्ड को तोड़ा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरानी मीडिया का दावा डील तैयार: अमेरिका ईरानी क्षेत्र से हटाएगा सेना? खुलेगा होर्मुज!