दुनिया

Iran US War: फिर शुरू हो गई जंग? ईरान ने लिया बदला, कुवैत में अमेरिकी बेस पर बरसाए बम

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) का दावा है कि उसने कुवैत के अल सलेम एयरबेस पर मिसाइल हमला किया, जहां अमेरिकी सेना की मौजूदगी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बंदर अब्बास पर अमेरिकी हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ता दिख रहा है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) का दावा है कि उसने कुवैत के अल सलेम एयरबेस पर मिसाइल हमला किया, जहां अमेरिकी सेना की मौजूदगी है।

हमले के बाद कुवैत की सेना ने एयरबेस के आसपास एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए। साथ ही नागरिकों से सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की गई है। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार सुबह अमेरिकी सेना ने बंदर अब्बास के पास मौजूद एक ड्रोन लॉन्चिंग साइट को निशाना बनाकर हमला किया। ईरान ने इस कार्रवाई को युद्धविराम का उल्लंघन बताया और करीब दो घंटे बाद कुवैत में अमेरिकी ठिकाने पर जवाबी हमला कर दिया।

Published: undefined

गौरतलब है कि अप्रैल में अमेरिका और ईरान के बीच आधिकारिक तौर पर सीजफायर की घोषणा हुई थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच परमाणु समझौते और सुरक्षा मुद्दों को लेकर बातचीत जारी थी। इसी सिलसिले में इस सप्ताह ईरानी प्रतिनिधिमंडल कुवैत पहुंचा था, जहां अंतिम मसौदे पर चर्चा चल रही थी।

हालांकि हालात तब और बिगड़ गए जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैबिनेट बैठक के बाद स्पष्ट कहा कि अमेरिका किसी भी स्थिति में ईरान के संवर्धित यूरेनियम कार्यक्रम पर सख्त नियंत्रण चाहता है। दूसरी ओर ईरान इस मांग को मानने के लिए तैयार नहीं दिख रहा।

Published: undefined

इसके तुरंत बाद अमेरिकी सेना ने बंदर अब्बास के पास कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर चार ईरानी ड्रोन और एक लॉन्चिंग ठिकाने को नष्ट कर दिया। अमेरिकी पक्ष ने इसे रक्षात्मक कार्रवाई बताया है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बंदर अब्बास के पास से गुजर रहे एक अमेरिकी व्यापारिक जहाज की सुरक्षा अमेरिकी सेना कर रही थी। इसी दौरान ईरान की ओर से उस जहाज को निशाना बनाते हुए चार ड्रोन छोड़े गए, जिन्हें अमेरिकी सेना ने हवा में ही मार गिराया। इसके बाद ड्रोन लॉन्चर साइट पर हमला किया गया।

ईरान ने इस कार्रवाई को उकसावे वाली सैन्य कार्रवाई बताते हुए कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है। वहीं क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता भी बढ़ गई है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined