दुनिया

ईरानः खामेनेई की अंतिम यात्रा में विदाई देने उमड़ी लाखों की भीड़, मशहद में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

आज सुबह विशेष विमान से इराक से उनका पार्थिव शरीर मशहद लाया गया। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, खामेनेई को उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार मशहद स्थित इमाम रजा के रौजे के पास सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

ईरानः खामेनेई की अंतिम यात्रा में विदाई देने उमड़ी लाखों की भीड़, मशहद में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
ईरानः खामेनेई की अंतिम यात्रा में विदाई देने उमड़ी लाखों की भीड़, मशहद में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक फोटोः सोशल मीडिया

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के पार्थिव शरीर को गुरुवार की शाम को को ईरान के मशहद शहर में सुपुर्द-ए-खाक के लिए लाया गया। खामेनेई के साथ ही फरवरी में अमेरिका-इजरायल के हमले में मारे गए उनके परिवार के सदस्यों को भी मशहद स्थित इमाम रजा के रौजे के पास सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अंतिम संस्कार से पहले खामेनेई की अंतिम यात्रा में मशहद की सड़कों पर लाखों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इससे पहले आज सुबह अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के पार्थिव शरीर इराक से विमान के जरिये ईरान के मशहद पहुंचाए गए। ईरान ने विमान के मशहद पहुंचने का वीडियो भी जारी किया है। खामेनेई के गृह शहर स्थित हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उनके पार्थिव शरीर को इमाम रजा के रौजे के लिए ले जाया गया। अंतिम यात्रा में लाखों की भीड़ की वजह से कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में कई घंटे लग रहे हैं।

खामेनेई के पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक से पहले इराक के नजफ और कर्बला ले जाया गया था, जहां उनसे जुड़ी धार्मिक रस्में निभाई गईं। इसके बाद विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर मशहद लाया गया। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, खामेनेई को उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार मशहद स्थित इमाम रजा के रौजे के पास सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

खामेनेई की तदफीन में देरी हो गई है। ईरानी सरकारी टीवी के मुताबिक, इराक के नजफ और कर्बला में अंतिम यात्रा के दौरान उम्मीद से ज्यादा भीड़ जुटने के कारण कार्यक्रम तय समय से पीछे चला गया। पहले अंतिम संस्कार सुबह होना था। लेकिन देरी के कारण खामेनेई को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे ईरान के मशहद में सुपुर्द-ए-खाक करने का कार्यक्रम तय हुआ, लेकिन इसमें भी देरी हो गई है।

ईरानी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह देरी हाल में हुए अमेरिकी हमलों के कारण नहीं हुई है। खामेनेई की अंतिम यात्रा से पहले ईरान के मशहद शहर में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे। अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले ही जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण कार्यक्रमों का समय आगे बढ़ गया, जिसके चलते अंतिम चरण की रस्मों में बदलाव करना पड़ा।

बता दें कि पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की शुरुआत ईरान की राजधानी तेहरान से हुई थी। इसके बाद अगले दिन कोम शहर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाद में उनके पार्थिव शरीर को इराक ले जाया गया, जहां पवित्र शहरों नजफ और कर्बला में अंतिम दर्शन और धार्मिक समारोह हुए।

  • कांग्रेस राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ कल से शुरू करेगी अभियान, 50 शहरों में प्रेस कांफ्रेस कर सरकार को घेरेगी

  • ,
  • संजीव कुमारः 'शोले' के ठाकुर से 'कोशिश' के मूक-बधिर तक, हर किरदार को अपने अभिनय से कर दिया अमर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर कांग्रेस का नागपुर में प्रदर्शन, नारेबाजी के बजाय गाए भजन

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ा तनाव, बंदर अब्बास पोर्ट सिटी के तटीय इलाकों में हुए धमाके

  • ,
  • राम मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के ‘कॉल रिकॉर्ड’ की जांच हो, बीजेपी से निकलेंगे संबंध: अखिलेश यादव