दुनिया

कोरोना महामारी को लेकर ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी की भविष्यवाणी, कहा- देश में अगले 6 महीने रहेंगे बुरे हालात

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कोरोना महामारी को लेकर कहा कि जब तक हमें एक ऐसी वैक्सीन नहीं मिल जाती जो प्रभावी हो और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध भी हो, तब तक हमें ऐसी स्थिति का सामना करना होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने भविष्यवाणी की है कि देश में कोविड-19 महामारी अगले छह महीनों तक रहेगी। वर्तमान में मध्य-पूर्व का यह देश कोरोना का सबसे बुरा प्रकोप झेल रहा है। सोमवार तक ईरान में कोरोनावायरस मामलों की संख्या 3,26,712 और मौतों की संख्या 18,627 थी। यहां अब तक कुल 2,84,371 मरीज ठीक हुए हैं और 4,022 की हालत गंभीर है।

रूहानी ने रविवार को एक बयान में कहा, "जब तक हमें एक ऐसी वैक्सीन नहीं मिल जाती जो प्रभावी हो और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध भी हो, तब तक हमें ऐसी स्थिति का सामना करना होगा।"
उन्होंने आगे कहा कि हालांकि यह संभव नहीं है कि तब तक के लिए "आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों को पूरी तरह से रद्द" किया जाए। रूहानी ने जनता से सामाजिक सुरक्षा प्रक्रियाओं का सम्मान करने के लिए कहा है। साथ ही अगले सप्ताह मानदंडों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाइयों की घोषणा करने की बात कही।

गौरतलब है कि जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 1.97 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 729,000 से अधिक हो गई है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि सोमवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 19,778,566 थी और इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 729,692 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका सबसे अधिक संक्रमण के मामलों 5,044,435 और उससे हुई 162,919 मौतों के साथ दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश है। वहीं ब्राजील 3,035,422 संक्रमण और 101,049 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट