दुनिया

इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ हेथम तबातबाई को किया ढेर, नेतन्याहू ने दिया था ऑपरेशन का आदेश

हिज्बुल्लाह ने तबातबाई के अलावा चार ऑपरेटिव्स के मारे जाने की पुष्टि की है, जिनमें इब्राहिम अली हुसैन, रिफात अहमद हुसैन, मुस्तफा असद बरौ और कासिम हुसैन बरजावी शामिल हैं। लेबनानी मंत्रालय ने कहा कि हमले में पांच लोग मारे गए और 28 से ज्यादा घायल हो गए।

इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ हेथम तबातबाई को किया ढेर, नेतन्याहू ने दिया था ऑपरेशन का आदेश
इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ हेथम तबातबाई को किया ढेर, नेतन्याहू ने दिया था ऑपरेशन का आदेश फोटोः IANS

इजरायल के डिफेंस फोर्स ने हिज्बुल्लाह के कमांडर अली तबातबाई को एयरस्ट्राइक में ढेर कर दिया है। हिज्बुल्लाह ने इस बात की पुष्टि की है। वहीं, आईडीएफ ने भी तबातबाई की मौत की जिम्मेदारी ली है। इस बीच इजरायली मीडिया ने पुष्टि की है कि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इसका आदेश दिया था।

Published: undefined

इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने रविवार रात इजरायली हमले में हिज्बुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ हैथम अली तबातबाई के मारे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, "मैं प्रधानमंत्री, मिनिस्टर ऑफ डिफेंस, चीफ ऑफ स्टाफ, कैबिनेट, सिक्योरिटी फोर्स और इस ऑपरेशन में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को बधाई देता हूं।" उन्होंने कहा कि इजरायल उत्तरी सीमा पर खतरे को खत्म करने के लिए जरूरत के हिसाब से काम करता रहेगा और इलाके के रहने वालों के साथ-साथ सभी इजरायली नागरिकों को सुरक्षा की गारंटी देगा। यह ऑपरेशन एक साफ मैसेज देता है कि हिजबुल्लाह से आने वाले किसी भी खतरे से सख्ती से निपटा जाएगा।

Published: undefined

हिज्बुल्लाह ने भी इजरायली एयरस्ट्राइक में अपने मिलिट्री चीफ तबातबाई की मौत की पुष्टि की है। इजरायल ने जब इसकी घोषणा की, उसके कुछ ही घंटे बाद हिज्बुल्लाह की प्रतिक्रिया भी सामने आई। हिज्बुल्लाह ने तबातबाई के अलावा चार ऑपरेटिव्स के मारे जाने की भी पुष्टि की है, जिनमें इब्राहिम अली हुसैन, रिफात अहमद हुसैन, मुस्तफा असद बरौ और कासिम हुसैन बरजावी शामिल हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले में पांच लोग मारे गए और 28 से ज्यादा घायल हो गए।

Published: undefined

तबातबाई के बारे में माना जाता है कि वह संगठन के मिलिट्री ऑपरेशन्स में सालों तक शामिल रहने के कारण हिज्बुल्लाह के रैंक में ऊपर उठता गया और मिलिट्री में एक अनुभवी और असरदार व्यक्ति के तौर पर उनकी पहचान बनी थी। आईडीएफ ने हिज्बुल्लाह चीफ को निशाना बनाकर यह हमला किया था। 2016 में अमेरिका ने मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में तबातबाई को शामिल किया था। इसके ऊपर 50 लाख का इनाम भी घोषित था। 2023-24 में इजरायल और लेबनान के बीच हुए भीषण हमले में आईडीएफ ने हिज्बुल्लाह के ज्यादातर अधिकारियों को ढेर कर दिया था।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • अखिल गोगोई ने असम में यूसीसी पर उठाया सवाल, कहा- आम लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें, निजी जिंदगी में ताकझांक का खतरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदीप मेघवाल के माता-पिता से मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

  • ,
  • राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले नीट छात्र के परिवार से मुलाकात की, पीएम मोदी से जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • IPL 2026: सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन, एक ही पारी में कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर गए, क्रिस गेल के कई रिकॉर्ड को तोड़ा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरानी मीडिया का दावा डील तैयार: अमेरिका ईरानी क्षेत्र से हटाएगा सेना? खुलेगा होर्मुज!