दुनिया

इटली में बड़ा हादसा, इमारत से टकराई विमान, आठ लोगों की मौत

इटली के मिलान शहर के पास निजी विमान के एक इमारत से टकरा जाने से आठ लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

इटली के मिलान शहर के पास निजी विमान के एक इमारत से टकरा जाने से आठ लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शहर के एक उपनगर सैन डोनाटो मिलानी के अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि एक पिलाटस पीसी -12 विमान रविवार को दो मंजिला इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक बच्चे समेत पायलट, सह-पायलट और छह यात्रियों की मौत हो गई।

सैन डोनाटो के मेयर एंड्रिया चेची ने दुर्घटना को 'भयानक' बताया। समाचार रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ितों में से कोई भी इटली का निवासी नहीं था।

स्थानीय मीडिया रिपोटरें के अनुसार, मिलान के लिनेट हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, पायलट को अनहोनी का आभाष हो गया था और एक संकटपूर्ण कॉल जारी किया।
मिलान में सरकारी वकील टिजि़याना सिसिलियानो ने दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू करने की घोषणा की है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, यमन में जेल पर एयरस्ट्राइक, 7 लोगों की मौत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

  • ,
  • नंदीग्राम समेत 5 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव, 9 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘छात्र एआई का उपयोग ज्ञान के विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि ज्ञान तक पहुंचने के लिए करें’, डॉ. मोहम्मद लाल चांद

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज के पास नया ‘नो-एंट्री जोन’ बनाएगा ईरान और इंडोनेशिया में ज्वालामुखी का प्रकोप जारी