दुनिया

डोमिनिकन गणराज्य में बड़ा हादसा, नाइट क्लब की छत ढहने से अब तक 184 लोगों की मौत, कई घायल

सैंटो डोमिंगो का मशहूर जेट सेट नाइट क्लब सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात गायकों, संगीत प्रेमियों, एथलीट और सरकारी अधिकारियों से खचाखच भरा हुआ था। मंच पर मेरेंग्यू गायिका रूबी पेरेज प्रस्तुति दे रही थीं, देखते ही देखते नाइट क्लब की पूरी छत ढह गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में एक नाइट क्लब की छत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 184 पहुंच गई है। हादसे में 250 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। डोमिनिकन गणराज्य के फोरेंसिक संस्थान के बाहर बुधवार देर रात दर्जनों लोग अपने प्रियजनों की तलाश में जमा हुए थे। हादसे के बाद कई लोग अब भी लापता हैं।

इससे पहले दिन में, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक पैथोलॉजी के अधिकारियों ने 54 पीड़ितों के नाम उजागर किये थे, जिनकी पहचान की जा चुकी थी।

अपने रिश्तेदार की खबर मिलने का इंतजार कर रही एक महिला ने कहा, "हम रात होने तक इंतजार नहीं कर सकते! हम पागल हो जाएंगे!"

अधिकारियों ने शांति की अपील करते हुए कहा कि उन्होंने कम से कम 28 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया है, लेकिन अभी तक बरामद सभी शवों की संख्या ज्ञात नहीं है। बुधवार देर रात अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या कम से कम 184 पर पहुंच गई है।

अधिकारियों के अनुसार, सैंटो डोमिंगो का मशहूर जेट सेट नाइट क्लब सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात गायकों, संगीत प्रेमियों, एथलीट और सरकारी अधिकारियों से खचाखच भरा हुआ था। उन्होंने कहा कि मंच पर मेरेंग्यू गायिका रूबी पेरेज प्रस्तुति दे रही थीं, तभी नाइट क्लब की छत से सीमेंट झड़ने लगा और देखते ही देखते पूरी छत ढह गई।

आपातकालीन अभियान केंद्र के निदेशक मैनुअल मेंडीज ने बताया कि मृतकों में पेरेज भी शामिल हैं।

सरकार ने बुधवार शाम को घोषणा की कि वह बचे हुए लोगों की तलाश स्थगित कर रही है और नाइट क्लब के मलबे से 145 लोगों को बचाए जाने के बाद बचाव के अगले चरण में प्रवेश कर रही है। खोज में मदद करने के लिए प्यूर्टो रिको और इजराइल से बचाव दल बुधवार सुबह पहुंच गए थे। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मुंबई में SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, कहा- ये सिर्फ ट्रेलर, जंतर-मंतर पर होगा फाइनल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मुंबई में SIR के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा, कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है...

  • ,
  • अर्थतंत्र की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस व्यापार को देंगे नई गति और अगले हफ्ते 0.25% बढ़ सकता है रेपो रेट

  • ,
  • 'जिंदा भूतों' का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी युवा कांग्रेस, चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग

  • ,
  • खेल: भारत-पाक एशियाड फाइनल में उपस्थित नहीं होंगे मोहसिन नकवी और युवराज बोले-भारतीय टीम में वर्ल्ड कप जीतने की क्षमता