दुनिया

रूस के हमले के बाद यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू, कीव में मची अफरा-तफरी, लोग शहर से बाहर निकलने को व्याकुल

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने आज तड़के एक टेलीविजन संबोधन में सैन्य कार्रवाई की घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम यूक्रेन से खतरों का जवाब है। उन्होंने कहा कि रूस का यूक्रेन पर कब्जा करने का कोई लक्ष्य नहीं है और खूनखराबे की जि़म्मेदारी यूक्रेन के 'शासन' की है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

रूस के हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने देश में मार्शल लॉ की घोषणा कर दी, जिसके बाद कई लोग आने वाले टैंकों से बचने के लिए पश्चिमी सीमा की ओर भाग रहे हैं। बेलारूसी सीमा पर रूसी टैंकों के आने के कुछ ही घंटों बाद कीव के निवासियों में अफरातफरी का माहौल है। लोग कार और रेल के जरिये शहर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

अंतत: एक भयंकर युद्ध उन कई यूक्रेन निवासियों के सामने आ गया है जो इस बात से इनकार कर रहे थे कि पुतिन वास्तव में आक्रमण करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने मार्शल लॉ की घोषणा कर दी, जिसके बाद कई लोग आने वाले टैंकों से बचने के लिए पश्चिमी सीमा की ओर भाग रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य अभियान शुरू होने की घोषणा के बाद यूक्रेन की राजधानी और अन्य प्रमुख शहरों में धमाकों की आवाज सुनी गई। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, तस्वीरों और वीडियो में यूक्रेन के लोग गुरुवार सुबह कीव से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि राजधानी में हवाई हमले के सायरन बज रहे थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कई लोग या तो बाहर निकलने के लिए जा रहे थे या गैसोलीन के लिए लंबी कतारों में खड़े थे, कुछ एटीएम पर पहले ही रुक गए थे। कीव के मेट्रो स्टेशन पर भी लंबी लाइनें देखी गईं, जहां लोग शहर से भागने के लिए ट्रेनों में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। कुछ बस शरण लेने के लिए स्टेशन की ओर जा रहे थे।

रूसी राष्ट्रपति ने गुरुवार तड़के एक टेलीविजन संबोधन के दौरान कार्रवाई की घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम यूक्रेन से खतरों का जवाब है। उन्होंने कहा कि रूस का यूक्रेन पर कब्जा करने का कोई लक्ष्य नहीं है। पुतिन का कहना है कि खूनखराबे की जि़म्मेदारी यूक्रेन के 'शासन' की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स