
मेक्सिको सेना ने रविवार को जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल के बॉस नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ "एल मेनचो" को मार गिराया। इसके मरने से मेक्सिको के सबसे शक्तिशाली ड्रग कार्टेल का सफाया हो गया। हालांकि, देश के बड़े हिस्से में अराजकता फैल गई है। मेनचो को पहले गिरफ्तार किया गया था और ये गिरफ्तारी मैक्सिकन सरकार की अब तक की सबसे बड़ी सफलता थी।मगर इस गिरफ्तारी पर कार्टेल (जिसे स्पेनिश में CJNG के नाम से जाना जाता है) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
Published: undefined
यूएस के डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट क्रिस्टोफर लैंडौ ने बताया कि मैक्सिकन फोर्स ने 'एल मेंचो' को मार दिया है। लैंडौ ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "यह मेक्सिको, यूएस, लैटिन अमेरिका और दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी बात है। अच्छे लोग बुरे लोगों से ज्यादा ताकतवर हैं।" एक अलग पोस्ट में लैंडौ ने कहा कि वह "मेक्सिको से हिंसा देखकर बहुत दुखी और चिंतित हैं। यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि बुरे लोग डर के साथ जवाब दे रहे हैं, लेकिन हमें कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए!"
यूएएस स्टेट डिपार्टमेंट ने अमेरिकी नागरिकों के लिए इमरजेंसी नंबर भी जारी किए है। यूएएस और कनाडा से कॉल करने वालों के लिए 1-888-407-4747 और मेक्सिको समेत विदेश से कॉल करने वालों के लिए +1 202-501-4444 नंबर जारी किया गया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, मैक्सिको की मिलिट्री ने एक ऑपरेशन में ओसेगुएरा को मार डाला, जो ऑर्गनाइज्ड क्राइम के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका था। इस हत्या ने कार्टेल के खिलाफ सरकार की लड़ाई को और बढ़ा दिया और गैंग की हिंसक प्रतिक्रिया शुरू हो गई है।
Published: undefined
वॉशिंगटन पोस्ट ने बताया कि कार्टेल लीडर की मौत से जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल के कंट्रोल वाले इलाकों में हिंसा फैल गई, जिसमें ग्वाडलहारा और दूसरे शहरों में कारें जलाना और सड़कें जाम करना शामिल था फॉक्स न्यूज ने कहा कि ओसेगुएरा उर्फ 'एल मेंचो' को जलिस्को में एक मिलिट्री ऑपरेशन में मारा गया।
सीएनएन ने बताया कि रेड के बाद कई राज्यों में हिंसा भड़क गई, जिसमें संदिग्ध कार्टेल सदस्यों ने बसों और दुकानों में आग लगा दी और सिक्योरिटी फोर्स के साथ झड़प हुई। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, सेना द्वारा कार्टेल लीडर को मारने के बाद प्यूर्टो वालार्टा में बंदूकधारियों ने हाईवे जाम कर दिए और गाड़ियों में आग लगा दी।
Published: undefined
रक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि ओसेगुएरा सर्वेंटेस को रविवार को जलिस्को के तापलपा में पकड़ने के अभियान के दौरान चोट लगी थी। जलिस्को, ग्वाडालाजारा से लगभग दो घंटे की ड्राइव पर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। मेक्सिको सिटी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। यह राज्य उस गिरोह का अड्डा है, जो अमेरिका में भारी मात्रा में फेंटानिल और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए जाना जाता है।
अभियान के दौरान, सैनिकों पर गोलीबारी हुई और घटनास्थल पर चार लोग मारे गए। बयान में कहा गया है कि ओसेगुएरा सर्वेंटेस सहित तीन अन्य लोग घायल हुए और बाद में उनकी भी मौत हो गई। दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया और बख्तरबंद वाहन, रॉकेट लॉन्चर और अन्य हथियार जब्त किए गए। सशस्त्र बलों के तीन सदस्य घायल हुए हैं और उनका चिकित्सा उपचार चल रहा है।
Published: undefined
गौरतलब है कि ओसेगुएरा जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल का हेड था, जिसे सीजेएनजी के नाम से जाना जाता था। यूएस अधिकारियों ने पहले उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को 15 मिलियन डॉलर तक का इनाम देने की पेशकश की थी। एल मेंचो पर अमेरिका में ड्रग तस्करी के आरोप लगे थे और उसे लंबे समय से अमेरिका में फेंटानिल और मेथामफेटामाइन के फ्लो में एक मुख्य व्यक्ति के तौर पर देखा जाता था।
मेक्सिको का यह ऑपरेशन ड्रग तस्करी पर रोक लगाने के लिए वाशिंगटन के लगातार दबाव के बीच हुआ है। हाल के महीनों में अमेरिकी प्रशासन ने मैक्सिको पर कार्टेल के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का दबाव डाला है, जबकि मैक्सिकन नेताओं ने सीधे अमेरिकी सैन्य दखल से इनकार कर दिया है।
(IANS के इनपुट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined